वाइब्रेंट गुजरात समिट: 'ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम' 10 जनवरी को, प्रधानमंत्री मोदी होंगे शामिल

वाइब्रेंट गुजरात समिट: 'ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम' 10 जनवरी को, प्रधानमंत्री मोदी होंगे शामिल

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ग्लोबल फिनटेक कंपनियों के लीडर्स के साथ मुलाकात करेंगे

By : Swadesh Desk
वाइब्रेंट गुजरात समिट: 'ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम' 10 जनवरी को, प्रधानमंत्री मोदी होंगे शामिल

गांधीनगर। गिफ्ट सिटी गुजरात सरकार के सहयोग से 10 जनवरी को 'ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम' कार्यक्रम गिफ्ट सिटी क्लब में होगा। दूसरे दिन 11 जनवरी को महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में 'गिफ्ट सिटी-आधुनिक भारत की एक प्रेरणा' विषय पर एक सेमिनार भी होगी। 

गिफ्ट सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ तपन रे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान बताया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ग्लोबल फिनटेक कंपनियों के लीडर्स के साथ मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान हर लीडर उनकी भविष्य परियोजनाओं पर आधारित एक प्रॉस्पेक्टस प्रधानमंत्री के साथ साझा करेगा। प्रधानमंत्री के इस मुलाकात कार्यक्रम में गूगल, आईबीएम, एक्सेंचर, कैपजेमिनाय, एनवाईएस ग्रुप, ऐमजॉन पे, एनएएसडीएक्यू, स्टोनेक्श, वेल्स फार्गो, स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) सहित विभिन्न ग्लोबल कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि भाग लेंगे। 

'गिफ्ट सिटी-आधुनिक भारत की एक प्रेरणा'

उन्होंने आगे कहा कि 11 जनवरी को महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में 'गिफ्ट सिटी-आधुनिक भारत की एक प्रेरणा' विषय पर सेमिनार होगी। उद्घाटन सत्र को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम में गुजरात सरकार के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई, गिफ्ट सिटी के चेयरमैन हसमुख अढिया और आईएफएससीए के चेयरमैन के राजारमन शामिल होंगे। मुख्य संबोधनों के बाद तीन पैनल चर्चाएं होंगी। पैनल चर्चा के लिए विषय ‘भविष्य के वित्त के लिए रूपरेखा तैयार करना-अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों की भूमिका’ का विवरण देते हुए तपन रे ने बताया कि पैनल के दौरान भविष्य के वित्त के लिए रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा ‘द राइट कनेक्ट ऑफ टेक एंड फिन-इमर्जिंग ट्रेन्ड्स ग्लोबली’ विषय पर होने वाली पैनल चर्चा में वित्त, बीमा, पूंजी बाजार आदि में प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने में गिफ्ट सिटी की भूमिका पर चिंतन-मंथन किया जायेगा।

 भारत वैश्विक मंच पर वित्तीय प्रमुखता 

तपन रे ने आगे बताया कि ‘अर्बन रिज़ीलियंस: बिल्डिंग सस्टेनेबल एंड फ्यूचर प्रूफ सिटी’ विषय पर एक और पैनल में घटते संसाधनों के साथ जीवन और व्यवसायों के लिए एक स्थायी दृष्टिकोण अपनाने की रणनीतियों पर चर्चा की जानी है। उन्होंने कहा कि भारत भविष्य की पीढ़ियों के लिए अपने पर्यावरण को संरक्षित करने और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग करने पर वैश्विक विचारक बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत वैश्विक मंच पर वित्तीय प्रमुखता की राह पर आगे बढ़ रहा है, गिफ्ट सिटी वैश्विक वित्त के मानचित्र पर भारत को वैश्विक वित्तीय बाजारों के लिए और अधिक सुलभ बना रहा है।

संबंधित सामग्री

'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में पीएम मोदी ने पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी की। उन्होंने किसानों, MSP, खाद की कीमतों और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं पर भी बात की।

Oct 30, 2026
गुजरात में AAP विधायक चैतर वसावा को 7 साल की सजा: पत्नी समेत 9 दोषी, वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली का मामला

गुजरात में AAP विधायक चैतर वसावा को 7 साल की सजा: पत्नी समेत 9 दोषी, वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली का मामला

गुजरात के नर्मदा जिले की अदालत ने AAP विधायक चैतर वसावा, उनकी पत्नी और 7 अन्य को वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली के मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई है।

Jun 23, 2026
सोमनाथः भारत की अजेय आत्मा का प्रतीक!

सोमनाथः भारत की अजेय आत्मा का प्रतीक!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ को भारत की अजेय आत्मा और सभ्यता का प्रतीक बताया। उन्होंने मंदिर के पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से लिखा।

May 08, 2026
गुजरात में 2300 किलो ड्रग्स गायब: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ‘चूहे और नमी’ वाले तर्क पर उठे सवाल

गुजरात में 2300 किलो ड्रग्स गायब: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ‘चूहे और नमी’ वाले तर्क पर उठे सवाल

गुजरात में पुलिस हिरासत से 2300 किलो ड्रग्स गायब। CAG रिपोर्ट ने उठाए गंभीर सवाल, चूहे और नमी वाले तर्क पर जताई आपत्ति। जानिए पूरा मामला।

Mar 26, 2026
गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मुंद्रा पोर्ट और स्कूलों पर भी अलर्ट

गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मुंद्रा पोर्ट और स्कूलों पर भी अलर्ट

गुजरात विधानसभा, मुंद्रा पोर्ट और अहमदाबाद के स्कूलों को बम धमकी मिली। ईमेल के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई, तलाशी में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। जांच जारी है।

Mar 18, 2026