नवा रायपुर में आईजी-डीजीपी कांफ्रेंस: प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी में आंतरिक

नवा रायपुर में आईजी-डीजीपी कांफ्रेंस: प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी में आंतरिक सुरक्षा पर होगा मंथन

By : Swadesh Bhopal
नवा रायपुर में आईजी-डीजीपी कांफ्रेंस: प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी में आंतरिक सुरक्षा पर होगा मंथन

आतंकवाद के नए मॉड्यूल 'व्हाइट कॉलर टेररिज्म' की चुनौती के बीच रायपुर में जुटेंगे सभी राज्यों के पुलिस प्रमुख

छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक राजधानी नवा रायपुर में आईजी-डीजीपी कांफ्रेंस होने जा रही है। आईआईएम में 28 से 30 नवंबर तक प्रस्तावित इस कार्यक्रम में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुख (डीजीपी) शामिल होंगे।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय जांच व खुफिया एजेंसियों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। नई दिल्ली में लाल किला के पास हुए बम धमाके में सामने आए आतंकवाद के नए मॉड्यूल 'व्हाइट कॉलर टेररिज्म' के बीच होने जा रही इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नवा रायपुर में प्रस्तावित इस बैठक में प्रधानमंत्री श्री मोदी के शामिल होने की संभावना को देखते हुए इसकी युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री के रुकने की व्यवस्था नवा रायपुर में ही की जा रही है। डीजीपी अरुणदेव गौतम ने बताया कि इस बार आईजी-डीजीपी कांफ्रेंस का आयोजन छत्तीसगढ़ को सौंपा गया है। यह राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।

2014 के बाद आयोजन में आया बड़ा बदलाव

पुलिस अफसरों के अनुसार आईजी-डीजीपी कांफ्रेंस का आयोजन पहले केवल नई दिल्ली में होता था। इसमें प्रधानमंत्री की प्रतीकात्मक उपस्थिति रहती थी, लेकिन श्री मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राज्यों में इसका आयोजन शुरू हुआ। इसमें प्रधानमंत्री पूरे समय मौजूद रहते हैं। अफसरों के अनुसार श्री मोदी न केवल सभी सुझावों को धैर्यपूर्वक सुनते हैं, बल्कि नए विचारों को सामने लाने के लिए स्वतंत्र और अनौपचारिक चर्चा को भी प्रोत्साहित करते हैं।

लगभग 500 लोगों के पहुंचने का अनुमान

अफसरों के अनुसार बैठक में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुख, राज्यों की डीजीपी समेत कुल 70 बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे। कुछ राज्यों के एडीजी और आईजी रैंक के अफसर भी शामिल होंगे। इस तरह लगभग 500 अफसरों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है।

सर्किट हाउस में रुकेंगे शाह और अन्य वीवीआईपी

इस कांफ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह के साथ दोनों राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बंदी संजय कुमार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भी रायपुर पहुंचेंगे। इनके रुकने की व्यवस्था नए सर्किट हाउस के सूट रूम में की गई है।

नवा रायपुर में तैयार हो रहा अस्थायी पीएमओ

प्रधानमंत्री श्री मोदी नवा रायपुर में रुकेंगे। इसके लिए वहां विधानसभा अध्यक्ष के नवनिर्मित आवास को अस्थायी पीएमओ में तब्दील किया जा रहा है। पुलिस और आईबी ने सुरक्षा बढ़ा दी है और बंगले में किसी के भी आने-जाने पर रोक लगाई गई है। श्री मोदी 28 नवंबर की शाम को रायपुर पहुंचेंगे।

कांफ्रेंस में शामिल होंगे

देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), केंद्रीय एजेंसियों जैसे सीबीआई, एनआईए और आईबी के अधिकारी।

आईजी-डीजीपी कांफ्रेंस एक महत्वपूर्ण पुलिस सम्मेलन है, जिसमें आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद, साइबर अपराध और पुलिस व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाती है। यह सम्मेलन पुलिस बलों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

अफसरों के अनुसार, नवा रायपुर में तीन बंगलों के सर्किट हाउस के 6 सूट और 22 कमरे बुक किए गए हैं। ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 और निमोरा अकादमी में 91 कमरे तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही रायपुर में पाहुना हाउस और सर्किट हाउस को भी पांच दिन के लिए रिजर्व किया गया है।

कांफ्रेंस में चर्चा के विषय

आंतरिक सुरक्षा

आतंकवाद और उग्रवाद

पुलिस व्यवस्था में प्रौद्योगिकी

साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा

जेल सुधार, नक्सलवाद

ड्रग्स का अवैध कारोबार

पिछले आयोजन हुए स्थान और तिथि

गुवाहाटी, 30 नवंबर 2014

कच्छ के रण, गुजरात, 18 से 20 दिसंबर 2015

हैदराबाद, तेलंगाना, 25 से 27 नवंबर 2016

टेकनपुर, मप्र, 03 से 05 जनवरी 2017

केवडिया, गुजरात, 21 से 22 दिसंबर 2018

पुणे, महाराष्ट्र, 06 से 08 दिसंबर 2019

लखनऊ, उत्तर प्रदेश, 20 से 21 नवंबर 2021

राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, दिल्ली, 21 से 22 जनवरी 2023

जयपुर, राजस्थान, 05 से 07 जनवरी 2024

भुवनेश्वर, ओडिशा, 29 से 01 दिसंबर 2024

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

छत्तीसगढ़ में अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 नवंबर को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। DBT से 67.40 लाख महिलाओं को कुल ₹632.63 करोड़ मिलेंगे।

Nov 03, 2026