Surajpur Tehsildar Karamchand Jatwar Suspended

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

By : संजय चतुर्वेदी
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Tehsildar Suspended in Surajpur Violence

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क हादसे के बाद हिंसा हुई थी। इस मामले में अब एक अफसर पर गाज गिरी है। सरगुजा कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने बिहारपुर क्षेत्र के नायब तहसीलदार और प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर कुबेरपुर में बिगड़ते हालात के बीच काम में गंभीर लापरवाही और उदासीनता बरतने का आरोप है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय संभागीय पटवारी प्रशिक्षण शाला, अम्बिकापुर रहेगा।

कुबेरपुर में हादसे के बाद कैसे बिगड़े हालात

दरअसल, यह मामला 17 अक्टूबर का है। चांदनी बिहारपुर के गांव कुबेरपुर में एक बेकाबू ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार (28 साल) की महिला चंद्रवती जायसवाल को टक्कर मारदी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए और घंटों चक्काजाम किया। शाम होते माहौल और तनावपूर्ण हो गया। भीड़ ने हादसे वाले ट्रैक्टर के साथ एक क्रशन प्लांट में भी आग लगा दी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों को भी ग्रामीणों ने घंटों बंधक बनाए रखा। पुलिस ने उपद्रव के ममले में 26 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मंत्री ने उठाए थे सवाल

हालात का जायजा लेने पहुंचीं राज्य की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई। इसके बाद उन्होंने मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े किए। मंत्री ने पुलिस की एकतरफा कार्रवाई पर नाराजगी जताई और अफसरों को फटकार लगाई। उनका सवाल था कि हादसा दोपहर को हुआ तो शाम 7 बजे तक प्रशासन क्या कर रहा था। मंत्री ने जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर की जांच रिपोर्ट बनी निलंबन की वजह

मंत्री के निर्देश के बाद सूरजपुर कलेक्टर ने पूरे मामले की गहन जांच कराई। रिपोर्ट में प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर की भूमिका और कामकाज के तरीके पर बेहद गंभीर सवाल सामने आए। रिपोर्ट के मुताबिक 17 अक्टूबर को हादसे के बाद कुबेरपुर में माहौल संवेदनशील हो गया था। ऐसे में संकट में स्थानीय प्रशासन से तुरंत सक्रिय होने और जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद थी। लेकिन प्रभारी तहसीलदार ने हालात संभालने में कोई तत्परता नहीं दिखाई। इसे कर्तव्यों के प्रति गंभीर उदासीनता माना गया। कलेक्टर के जांच प्रतिवेदन के आधार पर ही सरगुजा कमिश्नर ने निलंबन की कार्रवाई की।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026