अहमदाबाद विमान हादसे पर पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान की प्रतिक्रिया, बोले- यह हादसा...

अहमदाबाद विमान हादसे पर पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान की प्रतिक्रिया, बोले- यह हादसा...

By : Rashmi Dubey
अहमदाबाद विमान हादसे पर पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान की प्रतिक्रिया, बोले- यह हादसा...

Yusuf Pathan Social Media reaction on plane crash: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान मेघाणीनगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूर्व क्रिकेटर और बड़ौदा निवासी यूसुफ पठान ने भी इस दुखद घटना पर गहरा दुख जताया है और सभी यात्रियों की सुरक्षा की प्रार्थना की है।

यूसुफ पठान ने जताया हादसे पर दुख

पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट की घटना के बारे में सुनकर बहुत स्तब्ध हूं। सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।" 




यूसुफ पठान और उनके भाई इरफान पठान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। दोनों का ताल्लुक गुजरात के वडोदरा शहर से है। क्रिकेट के मैदान पर अपनी दमदार मौजूदगी के बाद यूसुफ पठान ने राजनीति में कदम रखा और फिलहाल वह पश्चिम बंगाल के बरहामपुर से सांसद हैं। 

टेकऑफ के दो मिनट बाद क्रैश

एयर इंडिया का विमान AI-171 अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। यह विमान ठीक दो मिनट बाद 1:40 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, 52 ब्रिटिश और 6 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार से टकराकर एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर घना धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।

संबंधित सामग्री

'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

'कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा', बनासकांठा में बोले पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में पीएम मोदी ने पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी की। उन्होंने किसानों, MSP, खाद की कीमतों और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं पर भी बात की।

Oct 30, 2026
Flight Accident: थाईलैंड से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, हवा में पलटी खाने से कई घायल

Flight Accident: थाईलैंड से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, हवा में पलटी खाने से कई घायल

थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। पायलटों ने विमान को सुरक्षित उतारा। लेकिन कई यात्रियों और क्रू मेंबर घायल हुए हैं।

Aug 04, 2026
गुजरात में AAP विधायक चैतर वसावा को 7 साल की सजा: पत्नी समेत 9 दोषी, वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली का मामला

गुजरात में AAP विधायक चैतर वसावा को 7 साल की सजा: पत्नी समेत 9 दोषी, वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली का मामला

गुजरात के नर्मदा जिले की अदालत ने AAP विधायक चैतर वसावा, उनकी पत्नी और 7 अन्य को वन अधिकारियों से मारपीट और वसूली के मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई है।

Jun 23, 2026
बेंगलुरु लैंडिंग के दौरान डगमगाई एयर इंडिया फ्लाइट, रनवे से टकराई टेल और थम गई यात्रियों की सांसें

बेंगलुरु लैंडिंग के दौरान डगमगाई एयर इंडिया फ्लाइट, रनवे से टकराई टेल और थम गई यात्रियों की सांसें

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI2651 लैंडिंग के दौरान टेल-स्ट्राइक का शिकार हो गई। रनवे से टकराने के बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया, सभी 179 यात्री सुरक्षित हैं।

May 21, 2026
सोमनाथः भारत की अजेय आत्मा का प्रतीक!

सोमनाथः भारत की अजेय आत्मा का प्रतीक!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ को भारत की अजेय आत्मा और सभ्यता का प्रतीक बताया। उन्होंने मंदिर के पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से लिखा।

May 08, 2026