झांसी स्टेशन पर निर्माण कार्य: भोपाल होकर जाने वाली 60 ट्रेनें प्रभावित

झांसी स्टेशन पर निर्माण कार्य: भोपाल होकर जाने वाली 60 ट्रेनें प्रभावित

झांसी स्टेशन पर गिट्टी रहित पटरी का काम शुरू

By : Swadesh Bhopal
झांसी स्टेशन पर निर्माण कार्य: भोपाल होकर जाने वाली 60 ट्रेनें प्रभावित

झांसी स्टेशन पर शुरू हुए बड़े निर्माण कार्य का असर सीधे भोपाल रूट पर पड़ने लगा है। उत्तर रेलवे ने मंगलवार से झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर गिट्टी रहित पटरी (ballastless track) बिछाने का काम शुरू किया है। यह निर्माण कार्य 8 जनवरी तक चलेगा, और इसी वजह से भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 60 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होंगी। पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है, कुछ के मार्ग बदले गए हैं, वहीं कुछ विलंब से चलेंगी। 12 ट्रेनें 8 जनवरी तक पूरी तरह निरस्त रहेंगी।

निरस्त प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनें

  • बेंगलुरु सिटी – लालकुआं
  • हुबली – योग नगरी ऋषिकेश
  • रक्सौल – उधना
  • यशवंतपुर – योग नगरी ऋषिकेश
  • बांद्रा टर्मिनस – बरहनी
  • हैदराबाद – गोरखपुर

ये सभी ट्रेनें निर्माण कार्य पूरा होने तक पूरी तरह निरस्त रहेंगी।

25 ट्रेनों के बदले गए मार्ग

रेलवे ने 25 से अधिक महत्वपूर्ण ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इनमें शामिल हैं 

  • हरिद्वार – एलटीटी
  • कालका – साईनगर शिरडी
  • दिल्ली सराय रोहिल्ला – यशवंतपुर
  • हजरत निजामुद्दीन – नांदेड़
  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा – चेन्नई सेंट्रल
  • चंडीगढ़ – मदुरै
  • जम्मू तवी – नांदेड़
  • मुंबई सेंट्रल – कटिहार
  • आगरा – एलटीटी
  • बरेली – इंदौर
  • सूबेदारगंज – उधना

कुछ ट्रेन का रूट बदलेगा 

  • मथुरा – बयाना – सोगरिया – रूठियाई – बीना या ग्वालियर – गुना – बीना
  • इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस–वीएलबी झांसी लगभग 90 मिनट देरी से चलेंगी।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

रेल प्रशासन ने यात्रियों को चेताया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें। जानकारी प्राप्त करने के लिए NTES ऐप, रेल मदद 139, या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। यह सलाह इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि बदलती स्थिति में कई यात्रियों को अचानक ट्रेन निरस्त या मार्ग परिवर्तित होने का सामना करना पड़ सकता है।  

संबंधित सामग्री

आंध्र प्रदेश में ‘अर्नब’ का कहर:50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द; MP-UP समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश में ‘अर्नब’ का कहर:50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द; MP-UP समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब से तेज हवाओं और भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। 50 ट्रेनें व 21 उड़ानें रद्द हैं, जबकि कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है।

Oct 28, 2026
CJP Protest Effect:  निजामुद्दीन से आने वाली 8 ट्रेनें रहेगी निरस्त;  त्योहार पर भोपाल जबलपुर के यात्री परेशान

CJP Protest Effect: निजामुद्दीन से आने वाली 8 ट्रेनें रहेगी निरस्त; त्योहार पर भोपाल जबलपुर के यात्री परेशान

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते रेलवे ने निजामुद्दीन जाने वाली आठ ट्रेनें रद्द की हैं। भोपाल, जबलपुर और इंदौर से चलने वाली गाड़ियां शामिल हैं। त्योहार के मौके पर यात्री परेशान हैं।

Oct 09, 2026
Gonda-Ayodhya Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा में बदलेगा गोंडा-अयोध्या रूट, 24 अगस्त तक डायवर्जन

Gonda-Ayodhya Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा में बदलेगा गोंडा-अयोध्या रूट, 24 अगस्त तक डायवर्जन

सावन सोमवार, शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर गोंडा-अयोध्या सीमा पर यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अलग-अलग चरणों में...

Aug 11, 2026
ललितपुर यार्ड रिमॉडलिंग से जुलाई में ट्रेनों का बड़ा बदलाव! कई रूट रद्द और डायवर्ट

ललितपुर यार्ड रिमॉडलिंग से जुलाई में ट्रेनों का बड़ा बदलाव! कई रूट रद्द और डायवर्ट

ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण जुलाई में कई ट्रेनों के रूट बदले और कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले समय-सारिणी जांचने की सलाह दी गई है।

Jun 24, 2026
जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस का रूट बढ़ा, 20 जून से खातीपुरा तक चलेगी ट्रेन

जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस का रूट बढ़ा, 20 जून से खातीपुरा तक चलेगी ट्रेन

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस का विस्तार खातीपुरा स्टेशन तक किया गया है। नई व्यवस्था 20 जून से लागू होगी और समय-सारिणी में कोई बदलाव नहीं होगा।

Jun 16, 2026