Bhopal Nizamuddin Eight Trains Cancelled

CJP Protest Effect: निजामुद्दीन से आने वाली 8 ट्रेनें रहेगी निरस्त; त्योहार पर भोपाल जबलपुर के यात्री परेशान

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते रेलवे ने निजामुद्दीन जाने वाली आठ ट्रेनें रद्द की हैं। भोपाल, जबलपुर और इंदौर से चलने वाली गाड़ियां शामिल हैं। त्योहार के मौके पर यात्री परेशान हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
CJP Protest Effect:  निजामुद्दीन से आने वाली 8 ट्रेनें रहेगी निरस्त;  त्योहार पर भोपाल जबलपुर के यात्री परेशान

Delhi protest Trains Cancel News

भोपाल। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए यातायात बाधित होने की संभावना के चलते रेल प्रशासन ने शनिवार को आठ ट्रेनों की आवाजाही निरस्त कर दी है।  ऐन त्योहार के समय भोपाल, जबलपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें निरस्त होने से रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ये ट्रेनें नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक चलती है। निरस्त ट्रेनों में भोपाल से दिल्ली शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस के अलावा इंदौर, डॉ. आंबेडकर नगर और जबलपुर से दिल्ली जाने वाली तीन ट्रेनें शामिल हैं। याताया बाधा को देखते हुए रेल प्रशासन, मुंबई से दिल्ली जाने वाली एक राजधानी एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया है। 

पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 12155 शुक्रवार को निरस्त कर दी गई। ये ट्रेन 10 अक्टूबर को दिल्ली से भोपाल के लिए निरस्त रहेगी। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से भोपाल होकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 22221 भी अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना नहीं होगी। इसी तरह जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली तीन ट्रेनें 22181, 12189 और 12121 भी आज निरस्त रही। ये ट्रेनें शनिवार को निरस्त रही।

इसी तरह इंदौर और डॉ. आंबेडकर नगर से निजानुद्दीन जाने वाली ट्रेनें डॉ. आंबेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 20155, इंदौर-हजरत निजामुद्दीन विशेष रेलगाड़ी 09309 और इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12415 शुक्रवार को निरस्त रही, वही निजामुद्दीन से शनिवार को निरस्त रहेगी। दो राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से मुंबई सेंट्रल से चलने वाली 12221 भी शुक्रवार को निरस्त रही।  

पीआओ अग्रवाल ने सलाह दी कि यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी रेलगाड़ी की स्थिति जांचने और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था रखने की सलाह दी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026