महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन, पूरे देश में शोक

महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन, पूरे देश में शोक

By : Swadesh Bhopal
महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन, पूरे देश में शोक

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार सुबह बारामती में विमान हादसे का शिकार हो गए। लैंडिंग के दौरान क्रैश हुए लियरजेट-45 में सवार सभी छह लोग मारे गए। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हादसे की जानकारी ली।

विमान, जो निजी ऑपरेटर वीएसआर द्वारा संचालित किया जा रहा था, सुबह करीब पौने नौ बजे बारामती एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए, लेकिन किसी को जीवित नहीं बचाया जा सका।

विमान में कुल छह लोग सवार थे

  • उपमुख्यमंत्री अजित पवार
  • दो अन्य अधिकारी
  • एक पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO)
  • एक अटेंडेंट
  • पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर
  • अजित पवार की बारामती में थी चार बैठकें

बुधवार 28 जनवरी, अजित पवार की बारामती में चार मीटिंग थीं. वह इन मीटिंग के लिए हमेशा की तरह सुबह जल्दी निकल गए थे. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

अमित शाह ने जताया दुख

डीजीसीए ने जांच के आदेश

घटना के बाद डीजीसीए ने जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से पार होकर क्रैश हुआ। हादसे के तकनीकी कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।

महाराष्ट्र में शोक की लहर

अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर गहरा सदमा फैला है। बारामती के लिए यह झटका और भी बड़ा है, क्योंकि पवार का इस क्षेत्र से दशकों पुराना जुड़ाव रहा है। राज्य और केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेता लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

संबंधित सामग्री

NCP विलय पर ब्रेक, सुनेत्रा पवार के डिप्टी CM बनने से बढ़ी दूरी, शरद ने शपथ से बनाई दूरी

NCP विलय पर ब्रेक, सुनेत्रा पवार के डिप्टी CM बनने से बढ़ी दूरी, शरद ने शपथ से बनाई दूरी

सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर शरद पवार ने चौंकाने वाला बयान दिया है। इससे एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की संभावनाएं कमजोर पड़ीं।

Jan 31, 2026
यूपी में वो प्लेन हादसा जिसमें 'महाराज' की गई थी जान, शोक में डूब गया था सिंधिया परिवार

यूपी में वो प्लेन हादसा जिसमें 'महाराज' की गई थी जान, शोक में डूब गया था सिंधिया परिवार

बारामती विमान हादसे ने एक बार फिर 25 साल पहले हुए प्लेन हादसे की याद ताजा कर दी है। इसमें माधवराव सिंधिया की मौत हो गई थी, जिसने ग्वालियर को शोक में डुबो दिया।

Jan 28, 2026
Ajit Pawar Plane Crash: जिस Learjet 45XR में अजित पवार कर रहे थे सफर, क्यों है खास

Ajit Pawar Plane Crash: जिस Learjet 45XR में अजित पवार कर रहे थे सफर, क्यों है खास

अजित पवार से जुड़े विमान हादसे के बाद Learjet 45XR की सेफ्टी पर सवाल उठे। दुर्घटना के बाद डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए।

अजीत पवार ही नहीं, देश ने प्लेन क्रैश हादसों में इन दिग्गज राजनेताओं को भी खोया

अजीत पवार ही नहीं, देश ने प्लेन क्रैश हादसों में इन दिग्गज राजनेताओं को भी खोया

28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश हादसे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन हो गया है।

Jan 28, 2026