Ajit Pawar Plane Crash: जिस Learjet 45XR में अजित पवार कर रहे थे सफर, क्यों है खास

Ajit Pawar Plane Crash: जिस Learjet 45XR में अजित पवार कर रहे थे सफर, क्यों है खास

अजित पवार से जुड़े विमान हादसे के बाद Learjet 45XR की सेफ्टी पर सवाल उठे। दुर्घटना के बाद डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए।

By : स्वदेश डेस्क
Ajit Pawar Plane Crash: जिस Learjet 45XR में अजित पवार कर रहे थे सफर, क्यों है खास

मुंबईः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़ी एक विमान दुर्घटना की खबर ने बुधवार सुबह पूरे राज्य में हलचल मचा दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बारामती (पुणे) के पास एक निजी बिजनेस जेट लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर आग की लपटें, बिखरा मलबा और अफरातफरी का माहौल देखा गया।

सूत्रों के अनुसार, विमान बारामती एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंडिंग का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान तकनीकी या संचालन संबंधी चूक की आशंका जताई जा रही है। हादसे में विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

इस घटना के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि आखिर अजित पवार किस तरह के विमान में यात्रा कर रहे थे और उसे इतना खास क्यों माना जाता है।

इस विमान में कर रहे थे सफर

बताया जा रहा है कि अजित पवार Learjet 45XR मॉडल के मिड-साइज बिजनेस जेट में सफर कर रहे थे। यह जेट खासतौर पर वीआईपी और कॉरपोरेट यात्राओं के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें सीमित संख्या में यात्रियों के लिए आरामदायक केबिन, बिजनेस क्लास सीटिंग और आधुनिक तकनीक उपलब्ध रहती है।

Learjet 45XR बॉम्बार्डियर एयरोस्पेस का प्रसिद्ध मॉडल है, जिसका निर्माण 1998 से 2009 के बीच किया गया था। यह विमान अधिकतम आठ यात्रियों को ले जाने में सक्षम माना जाता है और सरकारी, चार्टर व कॉरपोरेट उड़ानों में व्यापक रूप से इस्तेमाल होता रहा है।

51000 फीट तक ऊंची उड़ान की क्षमता

तकनीकी खूबियों की बात करें तो इस जेट की रेंज करीब 2,000 से 2,235 नॉटिकल मील बताई जाती है और यह 51,000 फीट तक की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। इसमें Honeywell के दो शक्तिशाली इंजन, Primus 1000 एवियोनिक्स सिस्टम और APU जैसे एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम लगे होते हैं।

हादसे के बाद अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और एयर क्रैश जांच एजेंसी की टीम ब्लैक बॉक्स की तलाश में जुटी है। ब्लैक बॉक्स से मिले डेटा के आधार पर ही यह साफ हो पाएगा कि दुर्घटना तकनीकी खामी, मानवीय भूल या मौसम से जुड़ी किसी वजह से हुई।

संबंधित सामग्री

 एयर इंडिया के पायलट का डोप टेस्ट दूसरी बार पॉजिटिव! फ्लाइट में 137 यात्री थे सवार, 300 फीट नीचे आया था विमान

एयर इंडिया के पायलट का डोप टेस्ट दूसरी बार पॉजिटिव! फ्लाइट में 137 यात्री थे सवार, 300 फीट नीचे आया था विमान

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 में टर्बुलेंस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अब मीडिया रिपोर्ट में पायलट के दूसरी बार डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने की बात सामने आई है।

Aug 11, 2026
Flight Turbulence: फुकेट-दिल्ली Air India फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में बड़ा अपडेट, एक पायलट डोप टेस्ट पॉजिटिव

Flight Turbulence: फुकेट-दिल्ली Air India फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में बड़ा अपडेट, एक पायलट डोप टेस्ट पॉजिटिव

एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद हुई जांच ने मामले को नया मोड़ दिया है। फ्लाइट के एक पायलट को डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है।

Aug 09, 2026
इंदौर एयरपोर्ट की गिरती साख: 3 महीने में टॉप-6 से 13वें नंबर पर क्यों फिसला?

इंदौर एयरपोर्ट की गिरती साख: 3 महीने में टॉप-6 से 13वें नंबर पर क्यों फिसला?

इंदौर एयरपोर्ट की रैंकिंग में बड़ा गिरावट, 6वें से 13वें नंबर पर पहुंचा। यात्रियों ने 31 में से 28 पैरामीटर्स पर असंतोष जताया, जिससे सुविधाओं और प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए।

Apr 30, 2026
दिल्ली एयरपोर्ट टेकऑफ के दौरान स्विस विमान में आग, 4 यात्री घायल

दिल्ली एयरपोर्ट टेकऑफ के दौरान स्विस विमान में आग, 4 यात्री घायल

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस फ्लाइट LX147 के टेकऑफ के दौरान इंजन फेल होने से आग लग गई। 232 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, 6 घायल हुए। एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई।

Apr 26, 2026
दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया फ्लाइट में हंगामा, घंटों बिना AC के घंटों बैठे यात्री

दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया फ्लाइट में हंगामा, घंटों बिना AC के घंटों बैठे यात्री

दिल्ली-इंदौर एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई। यात्रियों को बिना एसी के घंटों बैठना पड़ा, जिससे हंगामा हुआ। रिफंड और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।

Apr 25, 2026