भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है : ममता बनर्जी

भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है : ममता बनर्जी

By : स्वदेश डेस्क
भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है : ममता बनर्जी

कोलकाता। चुनावी भाषण में सहूलियत बरतने के चुनाव आयोग के निर्देशों के बावजूद नेताओं की जुबान पर लगाम नहीं लग रही है। मंगलवार को पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी को डकैतों की पार्टी करार दिया है।

जनसभा में ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी सरकार ने इस इलाके में पानी की समस्या को दूर कर दिया है, अभी जो 100 दिन का काम दिया जा रहा है उसे 200 दिन में बदला जा सकता है। ममता ने आरोप लगाया कि जमशेदपुर में आदिवासियों की जमीन पर भाजपा के लोगों ने कब्जा जमा लिया। ममता ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है, क्या किसी को 15 लाख रुपये मिले? उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा मीरजाफर और डकैतों की पार्टी है। भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था की बदहाली का जिक्र करते हुए ममता ने कहा यूपी में आज क्या हो रहा है, महिलाओं और दलितों की हालत यूपी में खराब है।

बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि दो महीने के बाद हर किसी के घर पर राशन भेजा जाएगा, ऐसे में हमारी सरकार बनाने के लिए वोट दें। अगर तृणमूल जीतती है तो एससी-एसटी महिलाओं को 1000 रुपये की आर्थिक मदद और सामान्य जाति की महिलाओं को 500 रुपये की मदद दी जाएगी। तृणमूल सुप्रिमो ने यहां ऐलान किया कि बंगाल में हमारी सरकार आने पर छात्रों को दस लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा, जिसपर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। गौर हो कि बंगाल में पहले चरण के लिए 27 मार्च को वोट डाले जाने हैं। ऐसे में दोनों ओर से प्रचार तेज़ हो गया है। एक तरफ ममता बनर्जी ने पुरुलिया में रैली को संबोधित किया, तो वहीं अमित शाह ने गोसाबा में चुनावी सभा की। शाह ने भी बंगाल में परिवर्तन का आह्वान किया है। 

संबंधित सामग्री

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

मध्यप्रदेश के गांवों में स्वामित्व योजना के तहत 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। छिंदवाड़ा 74 हजार 2 रजिस्ट्रियों के साथ सबसे आगे है।

Nov 04, 2026
दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले कलेक्टर और एसपी को कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। अवैध शराब, कार्बाइड गन और खाद की किल्लत पर सख्ती के आदेश हुए।

Nov 04, 2026
होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026