नमो भारत में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, NCRTC ने शुरू की फ्री सफर की सुविधा

नमो भारत में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, NCRTC ने शुरू की फ्री सफर की सुविधा

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन उर्फ NCRTC ने पैसेंजर्स के लिए नया लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू किया है जो फ्री में सफर कराएगा।

By : Deepika Pal
नमो भारत में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, NCRTC ने शुरू की फ्री सफर की सुविधा

Namo Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन के बाद सरकार ने अब नमो भारत ट्रेन की सुविधा यात्रियों को दी है। इस ट्रेन में सफर करने की ख्वाहिश हर कोई कर रहा है शायद किसी के लिए आसान नहीं। हाल ही में नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी सामने आई हैं। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन उर्फ NCRTC ने पैसेंजर्स के लिए नया लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू किया है जो फ्री में सफर कराएगा।

लॉयल्टी प्वाइंट्स को करना होगा रिडीम

आपको बताते चलें कि, इस खास तरह के प्रोग्राम के तहत फ्री राइड का फायदा उठाने के लिए आप लोगों को अपने लॉयल्टी प्वाइंट्स को रिडीम करना होगा। यात्रियों को नमो भारत राइड के लिए खर्च किए गए प्रत्येक रुपए पर एक लॉयल्टी प्वाइंट दिया जाएगा और इस प्वाइंट को फ्री राइड के लिए आप बाद में आसानी से इस्तेमाल करेंगे। 

जानिए कैसे कमा पाएंगे प्वाइंट्स 

यहां पर चलिए ऐसे समझें तो, एक प्वाइंट की कीमत 10 पैसा है, जैसे ही आप लोगों के पास न्यूनतम (कम से कम) 300 प्वाइंट्स जमा हो जाएंगे आप Namo Bharat Free Trip के लिए इन प्वाइंट्स को रिडीम कर पाएंगे। 10 पैसे के हिसाब से 300 प्वाइंट्स की कीमत 30 रुपए के बराबर होगी। इसके अलावा रिडीम ट्रिप 7 दिन तक मान्य रहेगी जिसका फायदा आप ले सकते हैं। नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड यानी NCMC यूजर्स के लॉयल्टी प्वाइंट्स उनके अकाउंट में हर दिन के खत्म होने पर क्रेडिट कर दिए जाएंगे जो अगले दिन रिफ्लेक्ट होंगे।

ऐप के जरिए कैसे कर पाएंगे रिडीम

आप यहां पर पॉइंट्स को रिडीम करने के लिए ऐप का प्रयोग कर सकते हैं जो इस प्रकार हैं...

  • प्वाइंट्स को रिडीम करने के लिए सबसे पहले ऐप को ओपन करें।
  • ऐप ओपन करने के बाद नीचे दिख रहे अकाउंट सेक्शन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अकाउंट सेक्शन में लॉयल्टी प्वाइंट ऑप्शन को चुने, जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपको इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि आपके पास कुल कितने प्वाइंट्स हैं।
  • इसी पेज पर आपको राइड साइड में ऊपर की तरफ रिडीम ऑप्शन भी मिलेगा, प्वाइंट्स रिडीम करने के लिए इस ऑप्शन पर क्लिक करें।

संबंधित सामग्री

First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

छत्तीसगढ़ के रावघाट में आजादी के बाद पहली बार ट्रेन पहुंची है। मंगलवार को ताड़ोकी रावघाट और अभनपुर कुरूद लाइन शुरू हुई। रायपुर से रावघाट का किराया 55 रुपये होगा।

Oct 20, 2026
UP Free Bus Ride: रक्षाबंधन पर फ्री बस यात्रा; हाल जानने निकले योगी सरकार में मंत्री राजभर

UP Free Bus Ride: रक्षाबंधन पर फ्री बस यात्रा; हाल जानने निकले योगी सरकार में मंत्री राजभर

रक्षाबंधन पर महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा की हकीकत जानने मंत्री ओम प्रकाश राजभर आम यात्री बनकर बस में पहुंचे। सीट छोड़कर 47 किमी खड़े रहे।

Aug 28, 2026
Free Bus Service: राखी पर बहनों को योगी सरकार का तोहफा, 90 से ज्यादा बसों में फ्री राइड, जानें टाइम

Free Bus Service: राखी पर बहनों को योगी सरकार का तोहफा, 90 से ज्यादा बसों में फ्री राइड, जानें टाइम

रक्षाबंधन के त्योहार पर यूपी सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा कि अवधि बढ़ा दी है। अब 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त मध्य रात्रि तक महिला और एक सहयोगी फ्री में यात्रा कर सकेंगे।

Aug 24, 2026
Delhi-Lucknow-Budaun Train: चलने लगी है अब दिल्ली-लखनऊ रेल, राजधानी से बदायूँ का हो गया मेल!

Delhi-Lucknow-Budaun Train: चलने लगी है अब दिल्ली-लखनऊ रेल, राजधानी से बदायूँ का हो गया मेल!

लखनऊ के लिए चलने वाली ट्रेन को केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Jul 26, 2026
नमो भारत में बढ़ी भीड़ तो NCRTC ने लिया बड़ा फैसला, पीक आवर्स में बढ़ेंगे 8 अतिरिक्त फेरे

नमो भारत में बढ़ी भीड़ तो NCRTC ने लिया बड़ा फैसला, पीक आवर्स में बढ़ेंगे 8 अतिरिक्त फेरे

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर बढ़ती भीड़ के बीच NCRTC ने नमो भारत ट्रेन के 8 अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला लिया है। पीक आवर्स में दो नई ट्रेनें भी ट्रैक पर उतारी जाएंगी।

May 26, 2026