Rowghat gets First Train Since Independence

First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

छत्तीसगढ़ के रावघाट में आजादी के बाद पहली बार ट्रेन पहुंची है। मंगलवार को ताड़ोकी रावघाट और अभनपुर कुरूद लाइन शुरू हुई। रायपुर से रावघाट का किराया 55 रुपये होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

Railway Reached Rawghat Since Independence

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रावघाट तक आजादी के 78 सालों बाद आखिरकार ट्रेन पहुंच गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ का यह दूरस्थ इलाका दशकों तक रेल नक्शे से बाहर रहा। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में ताड़ोकी रावघाट और अभनपुर कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का उद्घाटन हुआ। रेल मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम से जुड़े। साथ ही रावघाट रायपुर और रायपुर कुरूद के बीच दो नई यात्री ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई।

दशकों बाद रेल नक्शों पर आया रावघाट

आजादी के बाद रावघाट तक रेल का पहुंचना इस पूरे इलाके के लिए बड़ी घटना है। अब तक यहां के लोगों को रायपुर जैसे बड़े शहर तक जाने के लिए सड़क के भरोसे रहना पड़ता था। नई लाइन से पढ़ाई, इलाज, रोजगार और कारोबार से जुड़े मौके लोगों के ज्यादा करीब आएंगे। रेलवे ने इसे दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

95 किमी की नई लाइन में करोड़ों का खर्च

दल्लीराझरा से रावघाट के बीच 95 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बनकर तैयार हो गई है। इस पर कुल 1628 करोड़ रुपये खर्च हुए। ताड़ोकी से रावघाट के बीच 17.5 किलोमीटर का आखिरी हिस्सा पूरा होते ही पूरी परियोजना का काम खत्म हुआ। रायपुर से रावघाट तक का किराया सिर्फ 55 रुपये रखा गया है। इसका फायदा विद्यार्थियों, दैनिक यात्रियों और आम लोगों को मिलेगा। किसान अपनी उपज भी बड़े बाजारों तक भेज सकेंगे।

लौह अयस्क ढुलाई को मिलेगी रफ्तार

रावाघाट इलाका लौह अयस्क के लिए जाना जाता है। रेल संपर्क जुड़ने से यहां से अयस्क की ढुलाई तेज होगी। इसका सीधा फायदा भिलाई इस्पात संयंत्र और देश के लोह व इस्पात उद्योग को मिलेगा।

अभनपुर कुरूद लाइन और नई सुविधा

अभनपुर से कुरूद के बीच 22 किलोमीटर रेल लाइन का गेज बदलने का काम पूरा हो गया है। कुरूद से धमतरी के बीच का बचा हुआ काम जारी है। कार्यक्रम में रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी हुआ। तैयार होने पर यहां 300 हाई हॉर्सपावर इलेक्ट्रिक इंजनों का रखरखाव हो सकेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026