उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर पहुंचे अमित शाह, बोले- UP लेबर स्टेट नहीं रहा, फोर्स स्टेट बना

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर पहुंचे अमित शाह, बोले- UP लेबर स्टेट नहीं रहा, फोर्स स्टेट बना

यूपी दिवस 2026 पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। संबोधन में बोले-उत्तर प्रदेश लेबर स्टेट से फोर्स स्टेट बना, भाजपा को 2027 में फिर पूर्ण बहुमत से जिताने की अपील की।

By : स्वदेश डेस्क
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर पहुंचे अमित शाह, बोले- UP लेबर स्टेट नहीं रहा, फोर्स स्टेट बना

लखनऊः उत्तर प्रदेश में शनिवार,24 जनवरी 2026 को अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। 'भारत माता की जय' और 'जय श्रीराम' के नारों के बीच उन्होंने उत्तर प्रदेश और देश-विदेश में रह रहे सभी प्रदेशवासियों को यूपी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते वर्षों में अपनी पहचान बदली है। उन्होंने कहा, 'एक समय था जब यूपी को लेबर सोर्स स्टेट कहा जाता था, लेकिन आज यह भारत की अर्थव्यवस्था का फोर्स स्टेट बन चुका है।' उन्होंने प्रदेश की जनता से आने वाले चुनाव में जाति-पात से ऊपर उठकर परिवारवादी दलों को नकारने और भाजपा को दोबारा पूर्ण बहुमत देने की अपील की।

विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना

गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास, युवाओं का भविष्य और देश की सुरक्षा तभी सुनिश्चित हो सकती है, जब प्रदेश में मजबूत और स्थिर भाजपा सरकार बने। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल प्रदेश को आगे नहीं ले जा सकते।

एक बार फिर बीजेपी सरकार बनाने की अपील

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश हर दौर में देश की सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान का मजबूत स्तंभ रहा है। 2014, 2017, 2019 और 2022 में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया और अब फिर सही दिशा में आगे बढ़ने का समय है।


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश को नेशनल हाईवे नेटवर्क से जोड़ा गया है, सबसे अधिक एयरपोर्ट यूपी में हैं और डिफेंस कॉरिडोर में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है। कानून-व्यवस्था में सख्ती, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और गरीब कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश की तस्वीर बदली है।


अमित शाह ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने यूपी को भारत की आत्मा बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में यही राज्य देश के विकास का इंजन बनेगा।


उन्होंने राष्ट्र प्रेरणा स्थल की सराहना करते हुए बताया कि जहां कभी 65 एकड़ में कूड़े का पहाड़ था, आज वही स्थान प्रेरणा का केंद्र बन चुका है। युवाओं के लिए ब्याज-मुक्त लोन योजना, ODOP योजना, निवेश, आईटी निर्यात, कृषि विकास और कानून-व्यवस्था में सुधार को उन्होंने सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताया। कार्यक्रम के दौरान पांच विशिष्ट व्यक्तित्वों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

संबंधित सामग्री

Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिठूर में 411 करोड़ की 48 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद लखनऊ में जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 का शुभारंभ करेंगे। इसमें कई एमओयू होंगे।

Oct 26, 2026
सीएम से श्याम प्रकाश का शिकवा: स्वीकृति से हर बार छूट जाता इटौली-गोपामऊ-पिसावां मार्ग 

सीएम से श्याम प्रकाश का शिकवा: स्वीकृति से हर बार छूट जाता इटौली-गोपामऊ-पिसावां मार्ग 

गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर क्षेत्र की लंबे समय से लंबित सड़क परियोजना की मंजूरी की पैरवी की।

Sep 07, 2026
Amethi Samajwadi Party: 2027 चुनाव की तैयारी में सपा का शक्ति प्रदर्शन

Amethi Samajwadi Party: 2027 चुनाव की तैयारी में सपा का शक्ति प्रदर्शन

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अमेठी में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को सपा नेता शिव प्रताप यादव के नेतृत्व में पीडीए जन संवाद महा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Aug 19, 2026
UP News: नीति आयोग की ABP रैंकिंग में बांसगांव नंबर वन, गोरखपुर को मिला डेढ़ करोड़ का पुरस्कार

UP News: नीति आयोग की ABP रैंकिंग में बांसगांव नंबर वन, गोरखपुर को मिला डेढ़ करोड़ का पुरस्कार

नीति आयोग की जनवरी से मार्च 2026 की डेल्टा रैंकिंग में गोरखपुर का बांसगांव ब्लॉक नंबर वन रहा। उपलब्धि पर डेढ़ करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला है।

Aug 12, 2026
जेवर एयरपोर्ट जलभराव मामलाः अखिलेश का 'नाव वाला' तंज, पूर्व प्रोफेसर ने यूपी के गौरव का अपमान पर घेरा

जेवर एयरपोर्ट जलभराव मामलाः अखिलेश का 'नाव वाला' तंज, पूर्व प्रोफेसर ने यूपी के गौरव का अपमान पर घेरा

जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग में पानी भरने पर अखिलेश यादव की टिप्पणी को पूर्व प्रोफेसर ने विकास विरोधी सोच बताया है। जानिए इस पूरे विवाद पर उनकी दलील क्या है।

Aug 12, 2026