CM yogi to launch 48 projects in bithoor

Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिठूर में 411 करोड़ की 48 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद लखनऊ में जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 का शुभारंभ करेंगे। इसमें कई एमओयू होंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दो बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहले वे कानपुर नगर के बिठूर पहुंचकर बिल्होर और बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 411 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके बाद वे राजधानी लखनऊ में जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 की शुरुआत करेंगे। सीएम का कहना है कि सुविधाओं का विस्तार, निवेश को बढ़ावा और नवाचार से युवाओं के लिए नए मौके बनाना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प है।

वाल्मीकि जयंती पर बिठूर से शुरुआत

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उनकी तपोभूमि बिठूर से जनकल्याण के इसी संकल्प को आगे बढ़ाने का मौका मिल रहा है। कार्यक्रम में अलग अलग योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक तरफ आम लोगों की जिंदगी आसान बनाने वाली विकास योजनाएं हैं, तो दूसरी तरफ युवाओं का भविष्य गढ़ने वाले निवेश और नवाचार के अवसर हैं।

लखनऊन में जीसीसी समिट से रोजगार की उम्मीद

जीसीसी इनोवेशन समिट में वैश्विक कंपनियों और कॉलेजों के साथ एमओयू (MoU) होने वाले हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार इनसे तनकीनी शोध, नवाचार और ऊंचे कौशल वाले रोजगार की नी राह खुलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि लक्ष्य है कि विकास का फायदा समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे और प्रदेश के युवाओं को अपनी ही धरती पर वैश्विक पहचान बनाने का मौका मिले।

विरासत और भविष्य को जोड़ने की बात

योगी ने कहा कि आज का दिन प्रदेश की उस यात्रा को दिखाता है, जिसमें विरासत से प्रेरणा लेकर भविष्य गढ़ा जा रहा है। एक तरफ प्रदेश वाल्मीकि जयंती मना रहा है। जिन्होंने रामायण के जरिए पीढ़ियों को प्रभु श्रीराम के जीवन और रामराज्य के आदर्शों से जोड़ा। दूसरी तरफ जीसीसी समिट उत्तर प्रदेश को वैश्विक तकनीक, नवाचार और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का बड़ा केंद्र बनाने की दिशी में मौका दे रहा है। उनके अनुसार वाल्मीकि की रामायम सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर नहीं बल्कि ज्ञान, मर्यादा औ लोककल्याण की परंपरा है। अब इसी परंपरा को आधुनिक रूप देकर विज्ञान और तकनीक के जरिए युवाओं की प्रतिभा को वैश्विक पहचान दिलानी है। सीएम ने यह भी कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में न विरासत को सम्मान मिला और न ही विज्ञान और विकास को जगह, जबकि निवेश और रोजगार बढ़ाना बड़ी चुनौती था।

इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ढांचे पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि बेहतर कनेक्टिविटी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के अनुकूल नीतियों के दम पर उत्तर प्रदेश नई संभावनाएं तैयार कर रहा है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत जीसीसी कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड बनकर उभरा है और उत्तर प्रदेश अब देश के इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम का हब बन रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश का सपना तभी पूरा होगा, जब विरासत से संस्कार, शिक्षा से सामर्थ्य और तकनीक से समृद्धि मिले। साथ ही प्रदेश अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करते हुए भारत की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में मजबूत भूमिका निभाए।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026