लक्ष्मी नारायण राजयोग से चमकेगा भाग्य, इन 4 राशियों के लिए फरवरी का पहला सप्ताह शुभ

लक्ष्मी नारायण राजयोग से चमकेगा भाग्य, इन 4 राशियों के लिए फरवरी का पहला सप्ताह शुभ

फरवरी के पहले सप्ताह में कुंभ राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। इस योग से चार राशियों को धन, सफलता और सौभाग्य का लाभ मिलेगा।

By : स्वदेश डेस्क
लक्ष्मी नारायण राजयोग से चमकेगा भाग्य, इन 4 राशियों के लिए फरवरी का पहला सप्ताह शुभ

फरवरी 2026 का पहला सप्ताह कई राशियों के लिए देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा लेकर आ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 फरवरी से 8 फरवरी के बीच एक दुर्लभ और अत्यंत शुभ योग बनने जा रहा है, जिसे लक्ष्मी नारायण राजयोग कहा जाता है। यह योग 6 फरवरी को कुंभ राशि में बुध और शुक्र की युति से बनेगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब बुध (बुद्धि, व्यापार और वाणी) और शुक्र (वैभव, सुख और ऐश्वर्य) एक साथ आते हैं, तो जीवन में धन, सम्मान और समृद्धि का प्रवाह तेज हो जाता है। कुंभ राशि में बन रहा यह योग खास तौर पर चार राशियों के लिए सौभाग्य का द्वार खोलने वाला माना जा रहा है।

इन राशियों में राजयोग का लाभ

भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित हितेंद्र शर्मा का कहना है कि इस सप्ताह भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त कृपा से आर्थिक संकट दूर हो सकते हैं और रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। जानिए वे चार राशियों जिनको मिलेगा इस राजयोग का लाभ-

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धन लाभ के नए अवसर लेकर आएगा। आमदनी के कई स्रोत बन सकते हैं। खर्च जरूर बढ़ेंगे, लेकिन आय इतनी मजबूत रहेगी कि संतुलन बना रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों पर इस सप्ताह मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है। धन प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि या पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति से जुड़े निर्णय लाभकारी साबित होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

मकर राशि

मकर राशि के लिए फरवरी का पहला सप्ताह आर्थिक रूप से अत्यंत शुभ रहेगा। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। कर्ज से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और बचत बढ़ेगी। इससे मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक फिलहाल शनि की साढ़ेसाती और राहु के प्रभाव में हैं, लेकिन इसी राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना राहत का संकेत है। लग्न भाव में बना यह योग अचानक धन लाभ दिला सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। लंबे समय से जिस लक्ष्य के लिए प्रयास कर रहे थे, उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। यह सप्ताह भाग्य के नए द्वार खोल सकता है।


संबंधित सामग्री

September Rashifal: सितंबर के बचे 15 दिन इन 6 राशियों के लिए खास रहेंगे, मिलेंगे कई फायदे

September Rashifal: सितंबर के बचे 15 दिन इन 6 राशियों के लिए खास रहेंगे, मिलेंगे कई फायदे

सितंबर राशिफल के अनुसार महीने के बाकी 15 दिन 6 राशियों के लिए अच्छे रहेंगे। करियर, कारोबार, धन,रिश्तों और सरकारी मामलों में इन्हें राहत और सफलता के संकेत हैं।

Sep 14, 2026
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

जन्माष्टमी पर सिंह राशि में सूर्य, केतु और बुध की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। ज्योतिष के अनुसार सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

Sep 02, 2026
Chandra Gochar 2026: आज रात उच्च राशि वृषभ में जाएंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों को जानें कौन से लाभ मिलेंगे

Chandra Gochar 2026: आज रात उच्च राशि वृषभ में जाएंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों को जानें कौन से लाभ मिलेंगे

Chandra Gochar 2026 में चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वृषभ, सिंह और मकर राशि के जातकों को धन और करियर में लाभ मिल सकता है।

Aug 06, 2026
Rashifal News: बुध ने कर्क राशि में किया प्रवेश! वृषभ समेत 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की के योग

Rashifal News: बुध ने कर्क राशि में किया प्रवेश! वृषभ समेत 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की के योग

बुध ग्रह ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें किन 5 राशियों के लिए यह गोचर शुभ माना जा रहा है।<br/>

Aug 05, 2026
Surya Grahan: सूर्य ग्रहण से इस राशि पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव, एक महीने तक संभलकर लें बड़े फैसले

Surya Grahan: सूर्य ग्रहण से इस राशि पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव, एक महीने तक संभलकर लें बड़े फैसले

अगस्त महीने की 12 तारीख के पूर्ण सूर्य ग्रहण का मिथुन राशि पर बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। जानें इस दौरान ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Aug 04, 2026