September Rashifal for 6 zodiac Signs

September Rashifal: सितंबर के बचे 15 दिन इन 6 राशियों के लिए खास रहेंगे, मिलेंगे कई फायदे

सितंबर राशिफल के अनुसार महीने के बाकी 15 दिन 6 राशियों के लिए अच्छे रहेंगे। करियर, कारोबार, धन,रिश्तों और सरकारी मामलों में इन्हें राहत और सफलता के संकेत हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
September Rashifal: सितंबर के बचे 15 दिन इन 6 राशियों के लिए खास रहेंगे, मिलेंगे कई फायदे

Lucky Time For 6 zodiac Signs

धर्म। सितंबर का आधा महीना बीत चुका है। हालांकि अब महीने के बचे 15 दिन कुछ लोगों के लिए नई उम्मीद लेकर आ सकते हैं। ज्योतिषीय आकलन के अनुसार 6 राशियों को इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में फायदा मिलने के योग हैं। किसी के लिए कारोबार और करियर में आगे बढ़ने के मौके बनेंगे,तो किसी की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

साथ ही परिवार का सहयोग, अधिकारियों की मदद और सरकारी मामलों में राहत भी कुछ राशियों के हिस्से में आ सकती है। ज्योतिषियों के अनुसार, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए सितंबर के बाकी दिन अनुकूल रहने वाले हैं।

कर्क राशि के जातकों को फायदा

कर्क राशि के लोगों के लिए आने वाला समय आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ाने वाला रह सकता है। कारोबार में सफलता के अवसर मिल सकते हैं। परिवार और कारोबारियों का सहयोग भी बना रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलने के कामकाज में आगे बढ़ने का रास्ता आसान हो सकता है। इस दौरान किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि के जातक

सिंह राशि वालों के लिए सितंबर के बाकी दिन स्वास्थ्य और आर्थिक मोर्चे पर राहत लेकर आ सकते हैं। सेहत में सुधार के संकेत हैं और पैसों से जुड़ी स्थिति भी मजबूत हो सकती है। इस दौरानन सिंह राशि के जातकों का प्रभाव बढ़ेगा। कामकाज में उनकी स्थिति पहले से बेहतर रहने की संभावना है और अपना दबदबा बनाए रखने में सफल हो सकते हैं।

कन्या राशि के जातकों को फायदा

कन्या राशि के जातकों के लिए भी अगले 15 दिन लाभकारी बताए जा रहे हैं। सरकारी कामकाज को लेकर जो परेशानियाँ चल रही थीं। उनमें राहत मिल सकती है। इस अवधि में प्रशासन और सरकारी तंत्र से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक स्तर पर प्रभाव बढ़ने के भी संकेत हैं। 

वृश्चिक राशि के जातक को फायदा

वृश्चिक राशि वालों के लिए सितंबर का बाकी हिस्सा तरक्की के लिए नए मौके लेकर आ सकता है। लाभ की स्थिति मजबूत होगी और कामकाज में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों और पिता का समर्थन भी काम आएगा। इनके सहारे वृश्चिक राशि के जातक अपने क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं।

धनु राशि के जातकों को लाभ

धनु राशि के लोगों के लिए अगले 15 दिन खास माने जा रहे हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार करने वालों के लिए भी समय अच्छा रह सकता है। इस दौरान राजनीतिक स्तर पर भी लाभ मिलने की संभावना जताई गई है। सही फैसले और प्रयास धनु राशि के जातकों को आगे बढ़ाने में मदद कर  सकते हैं।

मीन राशि के जातक

मीन राशि वालों के लिए सितंबर के बाकी दिन कुल मिलाकर सकारात्मक रह सकते हैं। इस दौरान विरोधियों पर बढ़त बनाने का मौका मिलेगा। परिस्थितियाँ ऐसी बन सकती हैं कि विरोध करने वाले लोग भी आगे चलकर मददगार साबित हों। सरकारी तंत्र से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। हालांकि वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत परेशानी सामने आ सकती है। लेकिन यह स्थिति ज्यादा समय तक रहने की संभावना नहीं है। कुल मिलाकर मीन राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहने के संकेत हैं।

ज्योतिषीय सलाह

यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और दिए गए आकलन पर आधारित है। इसे निश्चित भविष्यवाणी नहीं माना जाना चाहिए। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026