CM डॉ मोहन यादव के सामने नक्सलियों ने डाले हथियार, MP के इतिहास में पहली बार 10 सशस्त्र नक्सलिय

CM डॉ मोहन यादव के सामने नक्सलियों ने डाले हथियार, MP के इतिहास में पहली बार 10 सशस्त्र नक्सलियों का सरेंडर

पुनर्वास से पुनर्जीवन कार्यक्रम के तहत बालाघाट जिले में 10 से अधिक सशस्त्र हार्डकोर नक्सलियों ने सीएम मोहन यादव के सामने हथियार डाले हैं। इन सभी पर तीन राज्यों में कुल 2 करोड़ 36 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

By : Swadesh Bhopal
CM डॉ मोहन यादव के सामने नक्सलियों ने डाले हथियार, MP के इतिहास में पहली बार 10 सशस्त्र नक्सलियों का सरेंडर

बालाघाटः मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एमपी पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ इतिहास की सबसे बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ के करोड़ों के इनामी 10 खूंखार नक्सलियों ने सीएम मोहन यादव के सामने खतरनाक हथियार डाले हैं। वहीं, हथियार छोड़ने वाले नक्सलियों को सीएम मोहन ने संविधान की कॉपी सौंपी है। लाल आतंक का साथ छोड़कर नक्सलियों ने मुख्यधारा में वापसी की है। बता दें कि 10 नक्सलियों पर कुल 2.36 करोड़ रुपए का इनाम था।

सीएम के इन नक्सलियों ने डाले हथियार

सीएम के सामने सरेंडर करने वाले नक्सलियों में सुरेंद्र उर्फ कबीर (एसजेडसी का सचिव), राकेश ओडी उर्फ मनीष, जरिना उर्फ जोगी मुसाक, नवीन नुप्पो उर्फ हिडमा, सलीता उर्फ सावित्री, जयशीला उर्फ ललीता अयोम, शिल्पा नुप्पो, समर उर्फ समारू, लालसिंह मरावी उर्फ सींगा और विक्रम उर्फ हिडमा वट्टी शामिल हैं। सरेंडर करने वाले नक्सली करीब एक से दो दशक से नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे।

इन हथियारों को जमा कराया

नक्सलियों ने सरेंडर करने के साथ ही खतरनाक हथियार और कारतूस भी पुलिस को जमा कराएं हैं। नक्सलियों के पास से AK-47 इंसास – 02, SLR – 01, SSR–02, BGL सेल-07 और 4 बात करने वाले वॉकी टॉकी भी पुलिस को सौंपे हैं।

खूंखार नक्सली पर था सबसे अधिक इनाम

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में सबसे अधिक खूंखार नक्सली एसजेडी का सचिव सुरेंद्र उर्फ कबीर है। तीन राज्यों की सरकार ने इस पर 77 लाख का इनाम रखा गया था। सुकमा के रहने वाले कबीर ने 1995 में नक्सली संगठन ज्वॉइन किया था। अगले पांच साल यानी 2000 तक वह नक्सलियों के टॉप लीडर देवजी का बॉडीगार्ड रहा। कबीर ट्रेनर के तौर पर नक्सलियों ट्रेनिंग देने का काम भी करता था।

सरकार तक ऐसे पहुंचाई सरेंडर की बात

सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दबाव के चलते नक्सलियों ने 6 दिसंबर के दिन सरेंडर करने का फैसला लिया। उन्होंने सबसे पहले मुक्की रेंज के खापा कोर बीट में पदस्थ फॉरेस्ट गार्ड गुलाब सिंह उइके से बातचीत कर अपनी योजना बताई। वनरक्षक ने हॉकफोर्स के सीक्रेट डिपार्टमेंट के कॉन्सेटबल से चर्चा की। इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड और हॉकफोर्स के जवान की मदद से नक्सली बालाघाट रेजं के आईजी के बंगले में पहुंचे। यहां नक्सलियों ने सरेंडर किया।

हॉकफोर्स के खुफिया विभाग में कार्यरत आरक्षक से चर्चा की। हॉकफोर्स आरक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संवाद किया। वनरक्षक और हॉकफोर्स के आरक्षक ने 6 दिसंबर की रात्रि करीब 11 बजे बालाघाट रेंज के आईजी संजय सिंह के बंगले लेकर आए। जहां सभी नक्सलियों ने मय हथियार के आत्मसमर्पण कर दिया।

संबंधित सामग्री

Union Budget 2026: MP के CM से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और विपक्ष की बड़ी प्रतिक्रियाएं

Union Budget 2026: MP के CM से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और विपक्ष की बड़ी प्रतिक्रियाएं

बजट 2026 पर एमपी के सीएम मोहन यादव, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, केंद्रीय मंत्री शिवराज और सिंधिया की प्रतिक्रियाएं, जानिए किसने क्या कहा।

Feb 01, 2026
CM मोहन यादव ने स्वदेश डिजिटल स्टूडियो का किया शुभारंभ, RSS के एक स्वयंसेवक के रूप में बताए अपने अनुभव

CM मोहन यादव ने स्वदेश डिजिटल स्टूडियो का किया शुभारंभ, RSS के एक स्वयंसेवक के रूप में बताए अपने अनुभव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दैनिक स्वदेश ऑफिस में नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का शुभारंभ किया।

Jan 17, 2026
मुलताई का नाम होगा ‘मूलतापी’, CM मोहन ने बैतूल में की बड़ी घोषणा

मुलताई का नाम होगा ‘मूलतापी’, CM मोहन ने बैतूल में की बड़ी घोषणा

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने बैतूल की जनता को संबोधित करते हुए मुलताई के नाम बदलने की घोषणा की है। अब मुलताई को मूलतापी के नाम से जाना जाएगा।

Dec 23, 2025
मोहन कैबिनेट मीटिंग में अहम फैसले, एमपी के विकास से जुड़े खास मुद्दों पर लगी मुहर

मोहन कैबिनेट मीटिंग में अहम फैसले, एमपी के विकास से जुड़े खास मुद्दों पर लगी मुहर

भोपाल में सोमवार के दिन मोहन कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें सड़क निर्माण, आंगनवाड़ी, फसल बीमा योजना और अन्य विकास योजनाओं पर अहम फैसले लिए गए।

Dec 22, 2025