मोहन कैबिनेट मीटिंग में अहम फैसले, एमपी के विकास से जुड़े खास मुद्दों पर लगी मुहर

मोहन कैबिनेट मीटिंग में अहम फैसले, एमपी के विकास से जुड़े खास मुद्दों पर लगी मुहर

भोपाल में सोमवार के दिन मोहन कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें सड़क निर्माण, आंगनवाड़ी, फसल बीमा योजना और अन्य विकास योजनाओं पर अहम फैसले लिए गए।

By : स्वदेश डेस्क
मोहन कैबिनेट मीटिंग में अहम फैसले, एमपी के विकास से जुड़े खास मुद्दों पर लगी मुहर

भोपालः मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के ग्रामीण और शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। जानिए इनके बारे में…

कैबिनेट की मीटिंग बड़वाह-धामनोद मार्ग को टू-लेन से फोर-लेन में बदलने के लिए 2500 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा महेश्वर जैसे पर्यटन स्थलों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 63 किमी लंबा हाईवे होगा जो दो नेशनल हाईवे को जोड़ेगा।

प्रदेश में गांवों का होगा विकास

कैबिनेट की बैठक पूरी होने के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वृंदावन ग्राम अवधारणा के तहत गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएगी। इसके तहत 193 विधानसभाओं के गांवों को विकसित किया जाएगा।

भोपाल मेट्रो का शुभारंभ हो गया है। इसके बाद इंदौर मेट्रो के लिए भी बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने इंदौर अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट मीटिंग में भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया का ऑफिशियल मैप जारी किया। इसमें रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, विदिशा और राजगढ़ के 2534 गांव शामिल किए गए हैं।

यह प्रयास सिटी ट्रांसपोर्टेशन में यह प्रयास मेट्रो नेटवर्क को मजबूती देगा। साथ ही लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी कराएगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र में पीपीपी (PPP) मॉडल के तहत मेडिकल कॉलेजों का विस्तार किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 23 दिसंबर को धार और बैतूल में नए मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन करेंगे।

प्रदेश मेंआंगनवाड़ी सेवा योजना को 2026-27 तक लगातार जारी रखने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत WINDS (वेदर इंफॉर्मेशन नेटवर्क एंड डाटा सिस्टम) कार्यक्रम के क्रियान्वयन को मंजूरी दी गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक ऑटोमैटिक रेन गेज और प्रत्येक तहसील में एक ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री...

Nov 02, 2026
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को नमन किया।

Nov 01, 2026
Hardeep Singh Puri Nomination: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा राज्यसभा नामांकन

Hardeep Singh Puri Nomination: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा राज्यसभा नामांकन

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपना...

Oct 31, 2026