सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, अब कटेगी बिजली

सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, अब कटेगी बिजली

By : Swadesh Bhopal
सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, अब कटेगी बिजली

हाईकोर्ट की फटकार के बाद प्रदूषण बोर्ड ने दिखाई सख्ती

स्वच्छता के तमगे के पीछे छिपे जल और वायु प्रदूषण के काले सच पर आखिरकार हाईकोर्ट की नजर पड़ गई। इंदौर में बिना अनुमति चल रहे और खुलेआम प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को लेकर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इंदौर जिले के 243 उद्योगों को नोटिस थमाए हैं। इनमें कई ऐसे उद्योग शामिल हैं, जो न तो लाइसेंसधारी हैं और न ही प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन कर रहे हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ नोटिस नहीं, बल्कि बिजली कनेक्शन काटकर उद्योगों को बंद कराया जाएगा।

खतरनाक स्तर पर हवा की गुणवत्ता

जहां एक ओर इंदौर का पानी दूषित पाया जा चुका है, वहीं दूसरी ओर हवा की गुणवत्ता लगातार खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रही है। हाईकोर्ट ने माना है कि यह स्थिति मध्यप्रदेश जल प्रदूषण निवारण और वायु प्रदूषण निवारण अधिनियमों का खुला उल्लंघन है। जिले में खनन, स्टोन क्रशर और रेड-रिंज श्रेणी के उद्योग सबसे बड़े प्रदूषणकर्ता बनकर उभरे हैं। इन उद्योगों के कारण न सिर्फ पर्यावरण खतरे में है, बल्कि निवासियों की स्वास्थ्य पर भी सीधा असर पड़ रहा है।

बिजली कंपनी को सौंपी उद्योगों की सूची

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इंदौर रोजनल ऑफिसर सतीश चौकसे ने स्वीकार किया कि 243 उद्योगों को नोटिस दिए गए हैं। कई उद्योग बिना अनुमति संचालित हो रहे हैं। ऐसे उद्योगों की सूची बिजली कंपनी को सौंप दी गई है ताकि सीधे बिजली काटी जा सके। हाईकोर्ट में पेश रिपोर्ट के मुताबिक, इंदौर जिले में 5,961 उद्योग पंजीकृत हैं, जिनमें से 1,000 से ज्यादा उद्योग प्रदूषण विभाग की बिना अनुमति चलते पाए गए। कई उद्योग सालों से नियमों की अवहेलना करते रहे, जबकि प्रशासन आंख मूंदे बैठा रहा।

अगली सुनवाई नौ फरवरी को

इस मामले में 9 फरवरी को हाईकोर्ट में अगली सुनवाई होगी। महाधिवक्ता प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर जवाब पेश करेंगे। साफ है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं रहा, तो और बड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

हिमाचल के लाहौल स्पीति में घूमने गए इंदौर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रैवलर सोमवार को कोकसर के पास सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में एक शिक्षक और 7 बच्चे घायल हुए, सभी की हालत स्थिर है।

Nov 02, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, पंच परिवर्तन के क्रियान्वयन तथा शाखा विस्तार और दृढ़ीकरण पर होगा विचार-विमर्श

Nov 02, 2026
संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की सौ वर्ष की यात्रा उपहास से अपेक्षा तक पहुँची है। अब संवाद, सामाजिक विश्वसनीयता, समन्वय और मूल वैचारिक अधिष्ठान बनाए रखना उसकी प्रमुख चुनौतियाँ हैं।

Nov 02, 2026