51 में से 46 पार्षद निगमायुक्त के खिलाफ, फिर भी निंदा प्रस्ताव पर निर्णय नहीं ले रही ग्वालियर भ

51 में से 46 पार्षद निगमायुक्त के खिलाफ, फिर भी निंदा प्रस्ताव पर निर्णय नहीं ले रही ग्वालियर भाजपा, यह है कारण

By : Swadesh News
51 में से 46 पार्षद निगमायुक्त के खिलाफ, फिर भी निंदा प्रस्ताव पर निर्णय नहीं ले रही ग्वालियर भाजपा, यह है कारण

ग्वालियर/वेब डेस्क। निगमायुक्त संदीप माकिन के खिलाफ भाजपा पार्षद निंदा प्रस्ताव लाने के लिए फूटन का सामना कर रहे हैं। पिछले दो दिन से संगठन स्तर पर इस मुद्दे पर चर्चा के बावजूद भाजपा पार्षद पूरी तरह एकजुट नहीं हो पाए हैं। इतना ही नहीं, 12 सदस्यीय समिति भी फूटन के आगे निंदा प्रस्ताव पर एकमत नहीं हो पाई है। यही कारण है कि सोमवार को परिषद की बैठक से पूर्व दोपहर एक बजे एक बार फिर संगठन और समिति बैठेगी, तब अंतिम निर्णय होगा कि प्रस्ताव लाया जाए या नहीं।

रविवार को दोपहर 12 से 1.30 बजे तक निंदा प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा को लेकर सभापति राकेश माहौर गंगाराम बघेले, सतीश सिकरवार, जयसिंह सौलंकी, सतीश बौहरे, नीलिमा शिन्दे, दिनेश दीक्षित, सुजीत भदौरिया, मेहताब कंषाना, पुरुषोत्तम टमोटिया, बलबीर सिंह तोमर सभापति के बंगले पर पहुंचे, जहां चर्चा के बाद सभापति राकेश माहौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा से चर्चा कर निंदा प्रस्ताव पर सभी के विचारों को बताया। बताया जा रहा है कि अधिकतर भाजपा पार्षद अब निंदा प्रस्ताव से किनारा कर रहे हैं, जिसके चलते निंदा प्रस्ताव को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। इतना ही नहीं, अब भाजपा ने भी व्हिप न जारी करने का मन बना लिया है। भाजपा के 51 में से 46 पार्षद निंदा प्रस्ताव का समर्थन कर निगमायुक्त के खिलाफ हैं।

वरिष्ठ नेतृत्व को नहीं दे पाए जानकारी

निगमायुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव को लेकर अब भाजपा पार्षद ही अलग-थलग दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, दबी जुबान पार्षदों का कहना है कि अगर निंदा प्रस्ताव लाना ही था तो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पहले से ही अवगत कराना चाहिए था, साथ ही विधिक राय भी लेना चाहिए थी।

परिषद की बैठक में तय होगा निंदा प्रस्ताव का भविष्य

सोमवार दो दिसम्बर को अपरान्ह तीन बजे से जल विहार में नगर निगम परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। इससे पहले भाजपा पार्षदों की बैठक सभापति के निवास पर होना है, जिसमें निंदा प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा। 

संबंधित सामग्री

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आने की चर्चा है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026