Saurabh chandrakar CBI Remand till 8 days

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh chandrakar will send delhi to investigation

 रायपुर। महादेव सट्टा केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर ने ओमान से प्रत्यर्पण कर भारत लाए जाने के बाद अब जांच एजेंसियों की असली परीक्षा शुरू हो गई है। रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने बुधवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं और फिर सीबीआई को चंद्राकर की 8 दिन क रिमांड मिल गई। यानी 12 नवंबर तक एजेंसी उससे सीधे सवाल-जवाब कर सकेगी।

दिल्ली ले जाया गया, ईडी भी तैयार

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा कारणों से सीबीआई चंद्राकर से रायपुर में पूछताछ नहीं करना चाहती। एजेंसी उसे दिल्ली ले जा रही है। उधर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने भी अदालत में अर्जी लगा दी है। ई़डी चाहती है कि चंद्राकर की कस्टडी उसे भी मिले। मतलब साफ है कि आने वाले दिनों में उससे कई एजेंसियाँ अलग-अलग पूछताछ करना चाहेंगी।

सीसीटीवी की निगरानी में होगी पूछताछ

रिमांड देते समय अदालत ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। इसमें पूरी पूछताछ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। इसके अलावा चंद्राकर के हर शाम अपने वकील से मिलने की छूट भी दी गई है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि हवाला नेटवर्क, सट्टे की कमाई और कथित राजनीतिक व प्रशासनिक संरक्षण से जुड़े कई ऱाज इसी दौरान खुल सकते हैं.

3000 की पैनल और हवाला का जाल

सीबीआई की जांच में सामने आया है कि महादेव सिंडिकेट देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्कों में गिना जाता था। क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों पर दांव लगवाने के लिए देशभर में 3000 से ज्यादा पैनल और अवैध शाखाएं चल रही थीं। सट्टे की रकम पहले बेनामी बैंक खातों में जमा कराई जाती थी। फिर हवाला के रास्ते उसे  विदेश भेज दिया जाता था।

इस मामले की जांच का एक अहम हिस्सा नेताओं, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों तक पहुंचने वाली कथित प्रोटेक्शन मनी भी है। ईडी ने अपनी शिकायत में इस  प्लेटफॉर्म से करीब 94 हजार 400 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का अनुमान लगाया था।

सरगना पकड़ में पर इंटरनेट पर खेल जारी

चंद्राकर भले कानून के शिकंजे में आ गया हो, लेकिन इंटरनेट पर महादेव के नाम से चलने वाला अवैध कारोबार पूरी तरह थमा नहीं है। डिजिटल पड़ताल मं दो डोमेन मिले हैं। इनमें से एक भारत में ब्लॉक है, मगर वीपीएन के जरिए आज भी खुला है। यह डोमेन अप्रैल 2021 में लिया गया था। इतना ही नहीं यह साल 2027 तक रजिस्टर्ड है और इसका सर्वर लोकेशन मुंबई दिखता है।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026