70 हजार शिक्षकों के एरियर पर सुप्रीम रोक

MP Teachers: 70 हजार शिक्षकों को झटका! छठवें वेतनमान और एरियर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अब आगे क्या?

सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश के शिक्षकों को 2006 से 2016 तक छठवें वेतनमान और एरियर भुगतान संबंधी हाईकोर्ट के निर्देश पर अंतरिम रोक लगाई। अगली सुनवाई डेढ़ महीने बाद होगी।

By : नरेंद्र कुमार
MP Teachers: 70 हजार शिक्षकों को झटका! छठवें वेतनमान और एरियर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अब आगे क्या?

AI

मध्यप्रदेश के करीब 70 हजार शिक्षकों के छठवें वेतनमान और बकाया एरियर का मामला एक बार फिर कानूनी पेच में फंस गया है. जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षकों को एरियर मिलने की उम्मीद जगी दी. लेकिन राज्य सरकार ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी. अब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस निर्देश पर अंतरिम रोक लगा दी है. 

डेढ़ महीने होगी सुनवाई

मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अगली सुनवाई करीब डेढ़ महीने बाद होनी है। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि यदि 23 नवंबर 2026 तक भुगतान नहीं किया जाता है, तो स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इसी निर्देश पर रोक लगाई है।

2006 से 2016 तक के एरियर का मामला

जबलपुर हाईकोर्ट ने पात्र शिक्षकों की सेवा अवधि उनकी पहली नियुक्ति से जोड़ने और वर्ष 2006 से छठवें वेतनमान का लाभ देने का आदेश दिया था. इसके तहत वर्ष 2006 से 2016 तक के बकाया एरियर के भुगतान के निर्देश भी शामिल थे.इस फैसले से उन शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद थी, जो लंबे समय से वेतनमान और बकाया राशि के लाभ की मांग कर रहे थे।

15 से 20 हजार रुपये तक बढ़ सकता था वेतन

रिपोर्ट के मुताबिक, हाईकोर्ट के फैसले से करीब 70 हजार शिक्षकों को लाभ मिलने की संभावना थी. पात्र शिक्षकों के मासिक वेतन में औसतन 15 हजार से 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया था. हालांकि, वास्तविक लाभ प्रत्येक शिक्षक की नियुक्ति, सेवा अवधि और वेतन निर्धारण पर निर्भर करेगा।

अब क्या करना होगा?

अब नजर सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर है. उसी से स्पष्ट होगा कि हाईकोर्ट के आदेश और शिक्षकों के बकाया भुगतान के मामले में आगे क्या दिशा तय होती है.

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा!,मोहन सरकार ने कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाया

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा!,मोहन सरकार ने कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाया

मध्यप्रदेश में कर्मचारियों का DA जनवरी 2026 से 2% बढ़ेगा। 9 माह का एरियर तीन किश्तों में मिलेगा, जबकि पेंशनर्स का DR जुलाई 2026 से बढ़ेगा।

Oct 30, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा; पेंशनर्स को भी फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा; पेंशनर्स को भी फायदा

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 63% कर दिया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। जानिए सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी।

Oct 28, 2026
UP DA Hike: दिवाली से पहले योगी सरकार का श्रमिकों को तोहफा, अब इतनी की न्यूनतम मजदूरी

UP DA Hike: दिवाली से पहले योगी सरकार का श्रमिकों को तोहफा, अब इतनी की न्यूनतम मजदूरी

उत्तर प्रदेश में VDA की नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी। अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मासिक मजदूरी बढ़कर ₹13,883.59 से ₹17,106.39 तक होगी।

Oct 28, 2026
Teachers Promotion: छत्तीसगढ़ के 15 हजार शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ, जारी हुई वरिष्ठता सूची

Teachers Promotion: छत्तीसगढ़ के 15 हजार शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ, जारी हुई वरिष्ठता सूची

बिलासपुर संभाग के करीब 15 हजार शिक्षकों की प्रमोशन के लिए वरिष्ठता सूची जारी हो गई है। 25 अक्टूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं और गड़बड़ी पर प्राचार्यों पर कार्रवाई होगी।

Oct 25, 2026