मुख्यमंत्री ने सायरन की आवाज के साथ शुरू किया मेरा मास्क, मेरी सुरक्षा अभियान

मुख्यमंत्री ने सायरन की आवाज के साथ शुरू किया मेरा मास्क, मेरी सुरक्षा अभियान

गृहमंत्री ने मास्क लगाने के लिए किया प्रेरित

By : स्वदेश डेस्क
मुख्यमंत्री ने सायरन की आवाज के साथ शुरू किया मेरा मास्क, मेरी सुरक्षा अभियान

भोपाल।  प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज सुबह 11 बजे राज्यभर में मास्क के लिए सायरन बजाया गया। सायरन की आवाज के साथ मुख्यमंत्री ने मेरा मास्क, मेरी सुरक्षा अभियान की शुरुआत की। सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जनता से मास्क लगाने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। इसके बाद सीएम ने शारीरिक दूरी के लिए बाजार में गोले बनाए और मास्क का वितरण किया।


गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी सुबह 10:45 बजे न्यू मार्केट के हनुमान मंदिर पहुंच गए। यहां उन्होंने खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इस अवसर पर हनुमान जी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दुनिया को जल्द से जल्द कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने 11 बजे न्यू मार्केट में मास्क लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने न्यू मार्केट में लोगो को कोरोना से बचाव के लिए समझाइश भी दी और मास्क भी लगाए। यहां मंत्री मिश्रा और अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने न्यू मार्केट में जनता से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गोले बनाएं।

शाम को फिर बजेगा सायरन -  

बता दे कि आज शाम 7 बजे फिर दो मिनट के लिए सायरन बजेगा, इसी के साथ एक हफ्ते तक दोनों समय सायरन बजेगा और लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरुक किया जाएगा। भवनों में स्थापित और पुलिस वाहनों पर ये सायरन बजाए गए।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

मध्यप्रदेश के गांवों में स्वामित्व योजना के तहत 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। छिंदवाड़ा 74 हजार 2 रजिस्ट्रियों के साथ सबसे आगे है।

Nov 04, 2026
दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले कलेक्टर और एसपी को कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। अवैध शराब, कार्बाइड गन और खाद की किल्लत पर सख्ती के आदेश हुए।

Nov 04, 2026