इंदौर में लव जिहादी ने हिंदू युवती से की बर्बरता

इंदौर में लव जिहादी ने हिंदू युवती से की बर्बरता

By : Swadesh Bhopal
इंदौर में लव जिहादी ने हिंदू युवती से की बर्बरता

दुष्कर्म कर धर्म नहीं बदलने पर सिगरेट से दागा, गर्भपात भी कराया

इंदौर। लव जिहादी ने अपना नाम बदलकर और पहचान छिपाकर हिंदू युवती को झांसे में लिया। जब वह उस पर भरोसा करने लगी, तो उसने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने न केवल दुष्कर्म किया बल्कि उसका गर्भपात भी करा दिया। इतना ही नहीं, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए उसके शरीर पर जगह-जगह सिगरेट से दाग दिया। किसी तरह पीड़िता करणी सेना के संपर्क में आई और अपनी पीड़ा बताई, जिसके बाद करणी सेना के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

असली पहचान छिपाकर की हैवानियत

युवती ने आरोप लगाया कि जिहादी हैप्पी अली ने अपनी असली पहचान छिपाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया, फिर फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन गर्भपात करा दिया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया

राजस्थान की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह निपानिया में किराये के मकान में रहकर मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी। मई 2023 में उसकी मुलाकात इरफान अली उर्फ हैप्पी अली से हुई, जिसने पहचान छिपाते हुए अपना नाम हैप्पी पंजाबी बताया था। आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल में बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो तैयार किए।

जिहादी हैप्पी अली पर FIR

इसके बाद आरोपी धमकाकर उसके कमरे में आने लगा और फोटो-वीडियो दिखाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। मामले में पुलिस ने जिहादी हैप्पी अली पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि जिहादी हैप्पी धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाता था और उसे कलमा एवं मुस्लिम दुआएं याद करवाता था।

3 दिन की रिमांड पर जिहादी हैप्पी

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी इरफान अली उर्फ हैप्पी पंजाबी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन दिन का रिमांड मिला है। अब पुलिस उसके मोबाइल की जांच तो करेगी साथ ही इस पूरे मामले पर पूछताछ की जाएगी।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

हिमाचल के लाहौल स्पीति में घूमने गए इंदौर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रैवलर सोमवार को कोकसर के पास सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में एक शिक्षक और 7 बच्चे घायल हुए, सभी की हालत स्थिर है।

Nov 02, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, पंच परिवर्तन के क्रियान्वयन तथा शाखा विस्तार और दृढ़ीकरण पर होगा विचार-विमर्श

Nov 02, 2026
संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की सौ वर्ष की यात्रा उपहास से अपेक्षा तक पहुँची है। अब संवाद, सामाजिक विश्वसनीयता, समन्वय और मूल वैचारिक अधिष्ठान बनाए रखना उसकी प्रमुख चुनौतियाँ हैं।

Nov 02, 2026