Bhopal Adampur Fire

Bhopal Adampur Fire: भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में फिर भड़की भीषण आग

राजधानी भोपाल की आदमपुर छावनी स्थित कचरा खंती में सोमवार सुबह एक बार फिर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया...

By : विकास जैन
Bhopal Adampur Fire: भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में फिर भड़की भीषण आग

Bhopal Adampur Fire: भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में फिर भड़की भीषण आग

Bhopal Adampur Fire: राजधानी भोपाल की आदमपुर छावनी स्थित कचरा खंती में सोमवार सुबह एक बार फिर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वहां जमा कचरा धू-धू कर जलने लगा। आग से उठता जहरीला और काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जबकि जलते कचरे की तेज दुर्गंध ने आसपास के इलाकों में लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया। सूचना मिलते ही नगर निगम का अमला और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।

18 महीने में 12वीं बार भड़की आग

आदमपुर खंती में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महज 18 महीनों के भीतर यहां 12वीं बार आग भड़की है। बार-बार होने वाली आगजनी की इन घटनाओं ने भोपाल नगर निगम की कचरा प्रबंधन प्रणाली और खंती की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हर बार आग लगने से न केवल लाखों टन कचरा जलता है, बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचता है।

गांव के लोगों का जीना मुहाल

आदमपुर खंती के चारों ओर करीब 12 से 15 गांव बसे हुए हैं। कचरा जलने से उठने वाले जहरीले धुएं और दुर्गंध के कारण इन गांवों के हजारों रहवासी बेहद परेशान हैं। स्थानीय लोगों में सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। धुएं से प्रभावित ग्रामीणों की सेहत को देखते हुए डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की।