चीनियों का दिल्ली के नाम पर फर्जी वीडियो खेल

ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत को बदनाम कर रहे चीनी नागरिक? बांग्लादेशी मीडिया की पड़ताल में खुलासा

बांग्लादेश के ढाका में चीनी नागरिक गरीब बस्तियों के वीडियो बनाकर उन्हें नई दिल्ली का बता रहे हैं। चाय को गोमूत्र बताने जैसे दावों से भारत की छवि खराब करने की कोशिश पर सवाल उठे हैं।<br/><br/>

By : हितेंद्र शर्मा
ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत को बदनाम कर रहे चीनी नागरिक? बांग्लादेशी मीडिया की पड़ताल में खुलासा

नई दिल्ली।  भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है । बांग्लादेशी अखबार प्रथम आलो की पड़ताल के मुताबिक चीन के कई नागरिक बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गरीब इलाकों में वीडियो बनाकर उन्हें चीन के दर्शकों के सामने नई दिल्ली का बताकर पेश कर रहे हैं, इन वीडियो में भारतीयों के रहन-सहन, खानपान और साफ-सफाई को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां भी की जा रही हैं । इस मामले ने भारत के खिलाफ डिजिटल दुष्प्रचार की आशंका बढ़ा दी है ।

ढाका में 150 से ज्यादा चीनी नागरिकों के वीडियो बनाने का दावा

प्रथम आलो की 6 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका के उत्तरा सेक्टर-12 और टेकपारा इलाके में कई महीनों से चीनी नागरिक लगातार वीडियो बना रहे हैं,  स्थानीय लोगों का अनुमान है कि ऐसे लोगों की संख्या 150 से ज्यादा हो सकती है  हालांकि अखबार ने भी स्पष्ट किया है कि इनकी वास्तविक संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।

ये लोग दो मोबाइल फोन लेकर इलाके में घूमते हैं एक फोन से लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं, जबकि दूसरे फोन का इस्तेमाल वीडियो बनाने के दौरान जानकारी देखने के लिए करते हैं । ये वीडियो वीचैट और डोयिन जैसे चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जाते हैं ।

ढाका को बताया नई दिल्ली, चाय को कहा गोमूत्र

रिपोर्ट में 1 नवंबर की एक लाइव स्ट्रीमिंग का उदाहरण दिया गया है,  इसमें मियानमियान नाम की एक चीनी महिला उत्तरा सेक्टर-12 में नहर के पास खड़ी होकर इलाके को नई दिल्ली बता रही थी । उसने वहां के घरों को गंदा और पिछड़ा बताते हुए भारतीयों के रहन-सहन पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं ।

इसी तरह वांग वेई नाम का एक चीनी नागरिक टेकपारा की चाय की दुकान पर वीडियो बनाते हुए वहां पी जा रही चाय को गोमूत्र से बनी चाय बता रहा था। उसने एक अन्य दुकान की चाय को गंदे नदी के पानी से बना हुआ भी बताया ।

प्रथम आलो के मुताबिक, इन वीडियो में की गई चीनी टिप्पणियों का गूगल ट्रांसलेट से अनुवाद किया गया और चीनी भाषा जानने वाले चार बांग्लादेशियों से इसकी जांच कराई गई।

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन वीडियो के पीछे कौन है और इन्हें किस उद्देश्य से बनाया जा रहा है? प्रथम आलो ने 27 अक्टूबर और 3 नवंबर को इलाके में जाकर 17 चीनी नागरिकों से बातचीत करने की कोशिश की। ज्यादातर लोगों ने सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।

हालांकि, फांगयू नाम के एक चीनी नागरिक ने अखबार को बताया कि वे वीचैट पर उत्पादों के प्रचार के लिए लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके लिए ढाका के गरीब इलाकों को ही क्यों चुना गया।

इससे पहले बांग्लादेश के अखबार कलेर कंठो और द बिजनेस स्टैंडर्ड भी ढाका में चीनी नागरिकों की ऐसी गतिविधियों की रिपोर्ट कर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने यह शिकायत भी की है कि कुछ लोग घरों में घुसकर बिना अनुमति वीडियो बनाते हैं।

 

संबंधित सामग्री

MP Tribal Issues: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- आदिवासियों को उनका सही स्थान भाजपा ने दिया

MP Tribal Issues: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- आदिवासियों को उनका सही स्थान भाजपा ने दिया

सीएम मोहन यादव ने भोपाल में कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को उनका सही स्थान दिया। कांग्रेस पर निशाना साधा और 14 से 16 नवंबर तक जबलपुर, धार, खंडवा में कार्यक्रम बताए।

Nov 10, 2026
Tonga Rider Struggles: घोड़े की टाप और घंटियों की आवाज अब यादों में, अमेठी की सड़कों से गायब हो रहा तांगा

Tonga Rider Struggles: घोड़े की टाप और घंटियों की आवाज अब यादों में, अमेठी की सड़कों से गायब हो रहा तांगा

Amethi news, tonga disappearing, horse carriage, Ram Sumer tonga driver, Uttar Pradesh rural transport, traditional transport, swadesh news, latest hindi news, News in hindi

Nov 10, 2026
IPL New Team: आईपीएल में बढ़ने वाला है कुनबा; 2028 से 12 टीमों की जंग, ये नाम सबसे आगे

IPL New Team: आईपीएल में बढ़ने वाला है कुनबा; 2028 से 12 टीमों की जंग, ये नाम सबसे आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई आईपीएल में दो नई टीमें जोड़ने पर विचार कर रहा है। 2028 से 12 टीमों का टूर्नामेंट हो सकता है। इसमें पुणे और वडोदरा रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

Nov 10, 2026
Surguja Elephant Accident: ड्रोन निगरानी के दावों की पोल खुली; सरगुजा के जंगल में करंट से हथिनी की मौत

Surguja Elephant Accident: ड्रोन निगरानी के दावों की पोल खुली; सरगुजा के जंगल में करंट से हथिनी की मौत

सरगुजा के उदयपुर वन परिक्षेत्र में हथिनी का शव मिला। करंट से मौत की आशंका है। एक माह पहले भी इसी इलाके में करंट से हाथी मारा गया था। तब दो आरोपी पकड़े गए थे।

Nov 10, 2026
Model Code of conduct restriction: रिटायर अफसरों पर भी चुनावी लगाम, UP समेत 5 राज्यों को चुनाव आयोग का पत्र

Model Code of conduct restriction: रिटायर अफसरों पर भी चुनावी लगाम, UP समेत 5 राज्यों को चुनाव आयोग का पत्र

चुनाव आयोग ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर को पत्र लिखा है। राज्य सरकारों की ओर से रखे गए रिटायर अफसरों और अन्य लोगों पर भी आचार संहिता की पाबंदियां लागू होंगी।

Nov 10, 2026