पास्टर पर अनाचार, ब्लैकमेलिंग व धमकी की रिपोर्ट दर्ज, कार्रवाई के लिए भटक रही पीड़िता

पास्टर पर अनाचार, ब्लैकमेलिंग व धमकी की रिपोर्ट दर्ज, कार्रवाई के लिए भटक रही पीड़िता

By : Swadesh Bhopal
पास्टर पर अनाचार, ब्लैकमेलिंग व धमकी की रिपोर्ट दर्ज, कार्रवाई के लिए भटक रही पीड़िता

चाकू की नोक पर जबरन कराया गर्भपात, शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध

रायपुर। पास्टर के खिलाफ एक महिला ने अनाचार, जबरन गर्भपात, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत एसएसपी लाल उमेद सिंह से की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाने में मामला दर्ज है, लेकिन कार्रवाई से संतुष्टि नहीं है। पीड़िता ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

गेस्ट हाउस में बनाया संबंध, दी जान से मारने की धमकी

पुलिस के मुताबिक, सितंबर 2024 में हिमांशु सागर ने महिला को एक निजी अस्पताल के पास बुलाकर गेस्ट हाउस ले गया, जहां उसने पहली बार महिला से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर जून 2025 तक कई बार शोषण किया। महिला ने बताया कि जब उसने शादी के बारे में बात की, तो आरोपी ने धमकी दी।

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैगमेल

शिकायत के मुताबिक पास्टर हिमांशु सागर से वर्ष 2024 में कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मुलाकात हुई थी, जहां आरोपी प्रार्थना सभा करता था। आरोपी ने कहा कि अगर उसने विरोध किया तो वह उसके पति को सब कुछ बला देगा। आरोपी ने उसके साथ की गई हरकतों के फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि हिमांशु सागर ने चाकू की नोक पर जबरन गर्भपात भी कराया और लगातार धमकी देता रहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। घरेलू विवादों से परेशान पीड़िता को आरोपी ने सहानुभूति दिखाकर अपने जाल में फंसा लिया।

धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला और झांसा

धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और आरोपी ने यह कहकर नजदीकियां बढ़ाईं कि उसकी पत्नी से तलाक होने वाला है और वह जल्द ही शादी कर लेगा।

पास्टर के परिवार की भूमिका पर सवाल

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि इस पूरे प्रकरण में हिमांशु सागर की पत्नी और उसकी सहयोगी ने भी मानसिक प्रताड़ना दी। उसने बताया कि आरोपी के परिजनों से भी व्हाट्सएप चैटिंग हुई है, जिसमें बातचीत के कई महत्वपूर्ण सबूत मौजूद हैं। पीड़िता ने ये चैटिंग पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।

एफआईआर के बावजूद कार्रवाई नहीं

महिला ने बताया कि उसने 29 अगस्त 2025 को थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसएसपी से मांग की है कि आरोपी हिमांशु सागर, उसकी पत्नी और सहयोगी के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

संबंधित सामग्री

दिवाली पर अस्थमा के मरीज रहें अलर्ट! पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है सांस की परेशानी, जानें बचाव के जरूरी उपाय

दिवाली पर अस्थमा के मरीज रहें अलर्ट! पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है सांस की परेशानी, जानें बचाव के जरूरी उपाय

दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन इस दौरान जलाए जाने वाले पटाखे अस्थमा के मरीजों के लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं।

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में HPCL की ऑयल रिफाइनरी में धमाका हुआ है। ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखा। अलार्म बजते ही आसपास का रिहायशी इलाका खाली कराया गया।

Nov 02, 2026
Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में करनाल से 22 साल की महिला गिरफ्तार, 13 हुए आरोपी

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में करनाल से 22 साल की महिला गिरफ्तार, 13 हुए आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के करनाल से 22 साल की महिला को पकड़ा है। इसके साथ ही इस केस में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 13 हो गई है।

Nov 02, 2026