ब्रांड यूपी की पहचान बनने के बाद अब ओडीओपी 2.0 लॉन्च

ब्रांड यूपी की पहचान बनने के बाद अब ओडीओपी 2.0 लॉन्च

By : Swadesh Bhopal
ब्रांड यूपी की पहचान बनने के बाद अब ओडीओपी 2.0 लॉन्च

ओडीओपी योजना को और विस्तार देना समय की मांग है; बेहतर प्रशिक्षण और ऋण सुविधा का विस्तार किया जाना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रांड उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी 'एक जनपद-एक उत्पाद योजना' अब अपने अगले चरण ओडीओपी 2.0 के माध्यम से स्थानीय उद्योग, स्वरोजगार और निर्यात को नई ऊंचाई देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक बाजार, आधुनिक मांग, तकनीकी उन्नयन, गुणवत्ता और पैकेजिंग की नई आवश्यकताओं को देखते हुए ओडीओपी को अब और अधिक व्यापक, व्यावसायिक और परिणामोन्मुखी स्वरूप में आगे बढ़ाने की जरूरत है। ओडीओपी 2.0 के माध्यम से सरकार का लक्ष्य होगा कि प्रदेश के पारंपरिक उत्पाद बड़े बाजार, निर्यात और स्थायी रोजगार का मजबूत आधार बनें।

'एक जनपद-एक व्यंजन' योजना

बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जनपद की विशिष्ट खाद्य परंपरा को एक संगठित पहचान देने की दिशा में 'एक जनपद-एक व्यंजन' (ओडीओसी) की अवधारणा को साकार करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि 'एक जनपद-एक व्यंजन' योजना उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक आत्मा से जुड़ी हुई है। प्रदेश के हर क्षेत्र में खान-पान की कुछ न कुछ विशिष्ट परंपरा है। कहीं हलवा अच्छा है तो कहीं दालमोठ। उन्होंने कहा कि हर जिले के विशेष व्यंजनों की मैपिंग कर उनकी गुणवत्ता, स्वच्छता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन को सुदृढ़ किया जाए।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2018 में प्रारंभ ओडीओपी योजना आज उत्तर प्रदेश के निर्यात और स्थानीय उद्योगों की रीढ़ बन चुकी है। अब तक 1.25 लाख से अधिक टूलकिट वितरित किए जा चुके हैं, 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरण हो चुका है और 8 हजार से अधिक उद्यमियों को प्रत्यक्ष विपणन सहायता दी गई है। प्रदेश में तीस साझा सुविधा केंद्र स्वीकृत किए गए हैं और 44 ओडीओपी उत्पादों को अब तक जियो टैग प्राप्त हो चुका है। ओडीओपी उत्पाद आज प्रतिष्ठित ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं और राज्य के कुल निर्यात में इनका योगदान पचास प्रतिशत से अधिक है।

संबंधित सामग्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

उत्तर प्रदेश में चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को पुलिस, PAC, होमगार्ड, वन और कारागार विभाग में 20% आरक्षण मिलेगा। भर्ती परीक्षा के बिना नियुक्ति की तैयारी है।

Nov 03, 2026
PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हुई। उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 4482.19 करोड़ रुपये पहुंचे, देश में 9.34 करोड़ किसान लाभान्वित।

Oct 30, 2026
UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीद 1 नवंबर से शुरू होगी। कॉमन धान का एमएसपी 2441 और ग्रेड ए का 2461 रुपये प्रति कुंतल तय है।

Oct 30, 2026
UP News: बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख प्रधानमंत्री मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

UP News: बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख प्रधानमंत्री मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल होते हैं। वाराणसी की एक महिला कर्मचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बता रही थी...

Oct 26, 2026
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026