CM yogi janta Darshan land grab action

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

By : संजय चतुर्वेदी
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM yogi Adityanath Janta Darshan

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निस्तारण के लिए जरूरी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि सरकार नर सेवा नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही है। अफसर हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और उनकी समस्या का समाधान पक्का करें, ताकि लोगों के जीवन में खुशहाली आए।

कुर्सियों तक खुद पहुंचे मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में योगी खुद कुर्सियों पर बैठे फरियादों के पास पहुंचे। उन्होंने एक एक कर सबकी बात सुनी। सभी प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उन्होंने जल्द और संतोषजनक निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कमजोर को उजाड़ने वालों पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अवैध कब्ज करने वालों और कमजोर लोगों को उजाड़ने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो। अगर जमीन जायदाद का विवाद परिवार के भीतर का है। तब दोनों पक्षों को बैठाकर आपसी बातचीत से हल निकालने की कोशिश की जाए। राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता रखने के निर्देश दिए गए। सीएम ने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। जो लोग किसी वजह से सरकारी योजनाओं के लाभ से छूट गए हैं, उन्हें लाभ दिलाया जाए।

सीएम को देख मुस्कुराया मासूम

जनता दर्शन में मां के साथ आए एक बच्चे से मुख्यमंत्री ने अपनेपन से बात की तो वह मुस्कुराने लगा। योगी ने उसे चॉकलेट दी, जिसे बच्चे ने खिलखिलाते हुए तुरंत ले लिया। दोनों के बीच हुई इस आत्मीय बातचीत को देखकर वहां मौजूद लोग भी खुश हो उठे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026