AIIMS Bhopal Doctors Achieve Global Rank

एम्स भोपाल के 10 डॉक्टरों का दुनिया में डंका, वैश्विक रैंकिंग में मिली जगह

AIIMS Bhopal achieves a milestone as 10 of its doctors are ranked globally by ScholarGPS, marking their growing impact in medical research.

By : नरेंद्र कुमार
एम्स भोपाल के 10 डॉक्टरों का दुनिया में डंका, वैश्विक रैंकिंग में मिली जगह

चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में AIIMS Bhopal ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वैश्विक वैज्ञानिक मूल्यांकन संस्था ScholarGPS की नवीनतम रैंकिंग में संस्थान के 10 चिकित्सक-वैज्ञानिकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थान मिला है। यह उपलब्धि एम्स भोपाल की बढ़ती शोध क्षमता और वैश्विक वैज्ञानिक जगत में उसकी मजबूत होती पहचान को दर्शाती है।

दुनिया की प्रतिष्ठित रैंकिंग में मिली पहचान

स्कॉलर जीपीएस दुनिया भर के शोधकर्ताओं का मूल्यांकन उनके शोध प्रकाशनों, साइटेशंस, शोध प्रभाव और अकादमिक उपलब्धियों के आधार पर करता है। इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर स्थान मिलना किसी भी वैज्ञानिक के शोध की गुणवत्ता और प्रभाव का महत्वपूर्ण प्रमाण माना जाता है।

एम्स भोपाल के जिन चिकित्सक-वैज्ञानिकों को रैंकिंग में स्थान मिला है, उनमें जैवरसायन विभाग के डॉ. जगत आर. कंवर, डॉ. सुखेस मुखर्जी, डॉ. अशोक कुमार और डॉ. अस्विन कोटनिस, सामान्य चिकित्सा विभाग के डॉ. रजनीश जोशी, सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग के डॉ. अभिजीत पखारे और डॉ. अंकुर जोशी, सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग के डॉ. देवाशीष बिस्वास, डॉ. अभिनव सिंह और डॉ. वरुण मल्होत्रा शामिल हैं।

शोध के क्षेत्र में लगातार मजबूत हो रहा एम्स भोपाल

विशेषज्ञों का मानना है कि चिकित्सा शिक्षा और मरीजों के उपचार के साथ-साथ अनुसंधान के क्षेत्र में भी एम्स भोपाल लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। संस्थान के वैज्ञानिकों की यह उपलब्धि न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।वैश्विक रैंकिंग में एक साथ 10 चिकित्सक-वैज्ञानिकों का चयन इस बात का संकेत है कि एम्स भोपाल अब चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।


SEO Pack

संबंधित सामग्री

Diwali Festival preparation: दीवाली पर भोपाल के अस्पतालों में अलर्ट मोड, पटाखों से झुलसने वालों के लिए तैयारी

Diwali Festival preparation: दीवाली पर भोपाल के अस्पतालों में अलर्ट मोड, पटाखों से झुलसने वालों के लिए तैयारी

दीवाली पर पटाखों से होने वाले हादसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भोपाल के अस्पतालों में डॉक्टरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Oct 28, 2026
पुणे के मेडिकल कॉलेज को 5.25 लाख डॉलर देंगे डॉ. नवीन शाह, मरीजों के इलाज और रिसर्च को मिलेगी मदद

पुणे के मेडिकल कॉलेज को 5.25 लाख डॉलर देंगे डॉ. नवीन शाह, मरीजों के इलाज और रिसर्च को मिलेगी मदद

अमेरिका में रहने वाले डॉ. नवीन सी. शाह पुणे के बी.जे. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में संक्रामक बीमारियों पर रिसर्च, मेडिकल ट्रेनिंग और मरीजों के इलाज के लिए 5.25 लाख डॉलर देंगे।

Oct 25, 2026
दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर भारत की नई छलांग

दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर भारत की नई छलांग

टीटीडीआई 2026 में भारत 31वें स्थान पर है, जो दर्शाता है कि भारत विकास और विरासत के समन्वय से पर्यटन में वैश्विक स्वीकृति प्राप्त कर रहा है।

Oct 06, 2026
दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर भारत की नई छलांग

दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर भारत की नई छलांग

भारत ने विश्व आर्थिक मंच के यात्रा एवं पर्यटन विकास सूचकांक में अपनी रैंकिंग में सुधार किया, जिससे देश की पर्यटन नीतियों की सफलता का पता चलता है।

Oct 01, 2026
Organ Donation: ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से चार मरीजों को मिला जीवन का नया सहारा

Organ Donation: ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से चार मरीजों को मिला जीवन का नया सहारा

एम्स भोपाल में 53 वर्षीय ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से चार जरूरतमंद मरीजों को नई जिंदगी मिली। हृदय चेन्नई, लीवर इंदौर और दोनों किडनी भोपाल भेजी गईं।

Sep 10, 2026