पुणे के मेडिकल कॉलेज को 5.25 लाख डॉलर की मदद

पुणे के मेडिकल कॉलेज को 5.25 लाख डॉलर देंगे डॉ. नवीन शाह, मरीजों के इलाज और रिसर्च को मिलेगी मदद

अमेरिका में रहने वाले डॉ. नवीन सी. शाह पुणे के बी.जे. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में संक्रामक बीमारियों पर रिसर्च, मेडिकल ट्रेनिंग और मरीजों के इलाज के लिए 5.25 लाख डॉलर देंगे।

By : स्वदेश डेस्क
पुणे के मेडिकल कॉलेज को 5.25 लाख डॉलर देंगे डॉ. नवीन शाह, मरीजों के इलाज और रिसर्च को मिलेगी मदद

अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर और समाजसेवी डॉ. नवीन सी. शाह ने महाराष्ट्र के पुणे स्थित बी.जे.  गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में संक्रामक बीमारियों से जुड़े कार्यक्रम के लिए 5.25 लाख डॉलर ( करीब 4.5 करोड़ रुपये) देने की घोषणा की है पांच साल तक चलने वाली इस पहल में जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी भी सहयोग करेगी ।

इस रकम का इस्तेमाल मेडिकल रिसर्च, डॉक्टरों और छात्रों की ट्रेनिंग, विशेषज्ञों के आदान-प्रदान और मरीजों के इलाज में मदद के लिए किया जाएगा । इस पहल का खास उद्देश्य उन मरीजों तक बेहतर इलाज पहुंचाना है  जिन्हें आर्थिक मुश्किलों के कारण स्वास्थ्य सेवाएं हासिल करने में परेशानी होती है। 

टीबी, HIV और दवा-प्रतिरोधी संक्रमण पर रहेगा जोर

इस कार्यक्रम के तहत टीबी, HIV और ऐसी बीमारियों पर काम किया जाएगा। जिनमें बैक्टीरिया पर आम एंटीबायोटिक दवाओं का असर कम हो जाता है । रिसर्च के साथ डॉक्टरों और नर्सों की ट्रेनिंग तथा नई चिकित्सा पद्धतियों पर भी ध्यान दिया जाएगा। 

डॉ. शाह ने पुणे के इसी मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की थी, उनका कहना है कि इस पहल से कॉलेज के साथ-साथ पुणे के दूसरे अस्पतालों में इलाज कराने वाले जरूरतमंद मरीजों को भी फायदा मिल सकता है ।

भारत-अमेरिका के डॉक्टरों के बीच बढ़ेगा सहयोग

इस योजना में जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के चार फैकल्टी सदस्यों के भारत आने और बी.जे. मेडिकल कॉलेज के दो फैकल्टी सदस्यों के अमेरिका जाने का प्रस्ताव है, छात्रों और मेडिकल रेजिडेंट्स के आदान-प्रदान के साथ हर साल चिकित्सा विशेषज्ञों का सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा।  दोनों संस्थानों के बीच संक्रामक बीमारियों पर सहयोग वर्ष 2003 से जारी है।  

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026