कवायद फेलः एम्स-सुभाष नगर मेट्रो की शुरुआत अब अगले साल होगी

कवायद फेलः एम्स-सुभाष नगर मेट्रो की शुरुआत अब अगले साल होगी

By : Swadesh Bhopal
कवायद फेलः एम्स-सुभाष नगर मेट्रो की शुरुआत अब अगले साल होगी

मेट्रो शुरूआत पर सीएमआरएस का रिटायरमेंट

राजधानी में मेट्रो के शुरू होने पर मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) के रिटायरमेंट का ग्रहण लग गया है। अब नए सीएमआरएस के आने के बाद एम्स से सुभाष नगर मेट्रो का अंतिम निरीक्षण होगा। फिलहाल, अब नए साल में उक्त मेट्रो के शुरू होने की संभावना है। इस कारण नवंबर में मेट्रो की सुविधा निवासियों को नहीं मिल पाएगी। लोगों को मेट्रो का पटरी पर उतरने के लिए तीन से चार माह और इंतजार करना होगा। बता दें कि राज्य सरकार ने इसे नवंबर में चलाने का दावा किया था, लेकिन अब तक सीएमआरएस की फाइनल विजिट पूरी नहीं हो पाई है।

सीएमआरएस का रिटायरमेंट और दूसरी विजिट

मिली जानकारी के अनुसार, दो माह पहले सीएमआरएस जनक कुमार गर्ग एक विजिट कर चुके थे। उन्हें दूसरी बार मेट्रो स्टेशनों की विजिट के लिए आना था, लेकिन 31 अक्टूबर को उनका रिटायरमेंट हो गया। ऐसे में अब नए सीएमआरएस के आने के बाद ही मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण होगा।

मेट्रो के दूसरे फेज में निर्माण कार्य

मेट्रो के दूसरे फेज में जिंसी चौराहे से डीमार्ट चौराहे तक पिलर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिंसी पर मेट्रो रेलवे स्टेशन पहले बनाया जाएगा। फिलहाल, मेट्रो स्टेशनों में कई अधूरे काम बचे हैं। ऐसे में भोपाल मेट्रो का संचालन अब अगले साल फरवरी तक होने की संभावना है।

भारी वाहनों की प्रवेश प्रतिबंध

अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो कंपनी ने उक्त सड़क पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। जल्दी ही यहां सड़क के किनारे लगे बिजली पोल भी हटाए जाएंगे।

निरीक्षण का महत्व

मेट्रो के संचालन से पहले आयुक्त मेट्रो सुरक्षा की टीम दो बार निरीक्षण करती है। पहली बार सीएमआरएस गर्ग की टीम ने भोपाल मेट्रो के कॉरिडोर और मेट्रो रैक का निरीक्षण कर लिया है। इस पर उन्होंने मेट्रो रैक और ट्रैक के कार्यों को लेकर संतोष भी जताया है। हालांकि, अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है क्योंकि मेट्रो स्टेशनों का दूसरा सीएमआरएस विजिट होना बाकी है।

प्रायोरिटी कॉरिडोर और स्टेशनों की जानकारी

जिस प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्रो का संचालन होना है, वह पूरी तरह बनकर तैयार है। इस रूट पर 8 मेट्रो स्टेशन बनाए जा चुके हैं। इनमें क्रमशः रानी कमलापति, सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, डीबी माल, एम्स, अलकापुरी और डीआरएम ऑफिस मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। हालांकि अभी कुछ स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। अब केवल नए कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी का निरीक्षण बाकी है। इसके बाद ही मेट्रो शुरू हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Pune Metro Line 3: पुणे को मिलेगी मेट्रो की बड़ी सौगात! PM मोदी करेंगे पिंक लाइन का उद्घाटन

Pune Metro Line 3: पुणे को मिलेगी मेट्रो की बड़ी सौगात! PM मोदी करेंगे पिंक लाइन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पुणे मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन करेंगे। 23 किमी लंबी लाइन हिंजेवाड़ी को शिवाजीनगर से जोड़ेगी।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। वे अहमदाबाद मेट्रो, सड़क, आंगनवाड़ी और कृषि क्षेत्र की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

Oct 31, 2026