एयर इंडिया के सीईओ ने कहा - विमान और इंजन में उड़ान से पहले नहीं थी कोई खराबी

एयर इंडिया के सीईओ ने कहा - विमान और इंजन में उड़ान से पहले नहीं थी कोई खराबी

By : Gurjeet Kaur
एयर इंडिया के सीईओ ने कहा - विमान और इंजन में उड़ान से पहले नहीं थी कोई खराबी

Air India Plane Crash : अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान के क्रैश होने के बाद प्लेन के रखरखाव पर सवाल उठा रहे हैं। तमाम सवालों का जवाब देते हुए एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन का बयान सामने आया है। विल्सन ने कहा है कि, उड़ान से पहले विमान और इंजन में कोई खराबी नहीं थी।

एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन द्वारा जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि, "हम इस कठिन समय में स्पष्टता प्रदान करने के लिए फ्लाइट A1171 के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य साझा करना चाहते हैं। विमान का रखरखाव अच्छी तरह से किया गया था, इसकी आखिरी बड़ी जाँच जून 2023 में और अगली जाँच दिसंबर 2025 में निर्धारित की गई थी। इसके दाहिने इंजन की मार्च 2025 में मरम्मत की गई थी, और बाएं इंजन का अप्रैल 2025 में निरीक्षण किया गया था। विमान और इंजन दोनों की नियमित रूप से निगरानी की गई थी, जिससे उड़ान से पहले कोई समस्या नहीं दिखी। ये तथ्य हैं जो हम आज जानते हैं। हम, पूरे विमानन उद्योग के साथ, अधिक समझने के लिए आधिकारिक जाँच रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं।"

"हम अपने 33 बोइंग 787 विमानों पर गहन सुरक्षा निरीक्षण कर रहे हैं। अब तक, 26 का निरीक्षण पूरे हुए हैं और इन्हें सेवा के लिए मंजूरी दे दी गई है। शेष विमान वर्तमान में नियोजित रखरखाव में हैं और सेवा में जारी किए जाने से पहले इनकी अतिरिक्त जांच की जाएंगी। समीक्षा के बाद, डीजीसीए ने पुष्टि की है कि हमारे बोइंग 787 बेड़े और रखरखाव प्रक्रियाएं पूरी तरह से सुरक्षा मानकों को पूरा करती हैं।"

बता दें कि, अहमदाबाद में इस महीने एक भीषण विमान हादसा हुआ था। इस हादसे में क्रू समेत सभी यात्रियों की मौत हो गई थी। विमान में सवार बस एक यात्री बच पाया था। विमान जिस बिल्डिंग पर क्रैश हुआ था वह हॉस्टल का मेस था। इस मेस में मौजूद कुछ छात्रों की भी मौत हुई थी।

टैग्स: Air India Plane Crash

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ के मयंक ने बताई अहमदाबाद प्लेन क्रैश की आंखों देखी कहानी...

छत्तीसगढ़ के मयंक ने बताई अहमदाबाद प्लेन क्रैश की आंखों देखी कहानी...

Air India Plane Crash: छत्तीसगढ़ के डॉ. मयंक देवांगन दुर्घटना के समय अस्पताल में ही मौजूद थे। जिन्होंने आँखों देखा हाल बताया है।

Jun 13, 2025
एयर इंडिया हादसे में जान गंवाने वालों को टाटा ग्रुप देगा 1 करोड़, घायलों का इलाज भी करवाएगा

एयर इंडिया हादसे में जान गंवाने वालों को टाटा ग्रुप देगा 1 करोड़, घायलों का इलाज भी करवाएगा

Air India accident: आज हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे को लेकर टाटा ग्रुप ने बड़ा ऐलान किया है।

Jun 12, 2025