उड़ान भरते ही बंद हो गए थे दोनों इंजन... अहमदाबाद प्लेन हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट में हुए कई च

उड़ान भरते ही बंद हो गए थे दोनों इंजन... अहमदाबाद प्लेन हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

By : Jagdeesh Kumar
उड़ान भरते ही बंद हो गए थे दोनों इंजन... अहमदाबाद प्लेन हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

अहमदाबाद विमान हादसा तो याद ही होगा जिसमें करीब 260 लोगों की जान चली गई थी। 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर भारतीय विमान दुर्घटना जाँच ब्यूरो ने अपनी 15 पेज की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजन काम करना बंद कर दिए थे।

यहां समझिए विमान हादसे में उस दिन हुआ क्या था?

एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की शुरूआती जाँच के मुताबिक विमान AI 171 ने दोपहर 01:38:42 IST टेकऑफ किया और 1 सेकंड बाद फ़्यूल RUN से CUTOFF मोड़ में चला गया। 5 सेकंड बाद 01:38:47 IST विमान की पावर सप्लाई बंद हो गई और Ram Air Turbine सक्रिय हो गया। जो ये बताता है कि टेक ऑफ के बाद ही दोनों इंजनों ने काम करना बंद कर दिया और विमान 32 सेकंड हवा में रहने के बाद सीधे नीचे आ गया।

क्या होता है RAT?

Ram Air टरबाइन एक आपातकालीन पंखा होता है जो छोटे छोटे प्रोपलेयर जैसा दिखता है। यह विमान की बिजली सप्लाई में समस्या होने पर बाहर आता है और हवा की गति का उपयोग करते हुए विमान को ऊंचाई में रखने का प्रयास करता है। इससे लगता है कि विमान का ईधन ईंजन तक नहीं पहुंच सका और इंजन बंद हो गए।

दोनों पायलटों के बीच बातचीत से भी हुआ खुलासा

रिपोर्ट में यह बताया गया है कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की रिकॉर्डिंग में सुनाई दे रहा है कि एक पायलट ने दूसरे से पूछा ‘तुमने इंजन क्यों बंद किया’ लेकिन दूसरे को ख़ुद भी नहीं समझ आया कि यें क्या हुआ और उसने जवाब दिया नहीं मैंने कुछ नहीं किया।’ इस रिकार्डिंग से लग रहा है कि विमान में कोई तकनीकी समस्या थी हालांकि जाँच में अभी तक कोई तकनीकी समस्या की बात सामने नहीं आई।

मौसम में कोई खराबी नहीं और पक्षी से भी टकराने के संकेत भी नहीं मिले

रिपोर्ट में बताया गया कि घटना के समय मौसम एक दम साफ़ था और हवा भी अनुरूप चल रही थी। विमान के किसी पक्षी से भी टकराने के संकेत नहीं मिले हैं। दोनों पायलट भी अनुभवी और एक दम स्वस्थ थे। इसके वाबजूद ये हादसा कैसे हुआ ये अभी भी बड़ा प्रश्न बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

Cyclone Murasu: आंध्र तट पर तबाही मचाकर गुजरा मुरासु! , 30 फ्लाइट्स रद्द; ओडिशा में 1.60 लाख लोग सुरक्षित

Cyclone Murasu: आंध्र तट पर तबाही मचाकर गुजरा मुरासु! , 30 फ्लाइट्स रद्द; ओडिशा में 1.60 लाख लोग सुरक्षित

चक्रवात मुरासु ने ओंगोल के पास तट पार किया। तेज हवाओं और भारी बारिश से पेड़ व बिजली के खंभे गिरे। आंध्र में 30 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि ओडिशा में 1.60 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

Nov 03, 2026
विदेश यात्रा होगी आसान, 1 नवंबर से 7 एयरपोर्ट पर शुरू होगा Digi Yatra का ट्रायल; जानिए किसे मिलेगा फायदा

विदेश यात्रा होगी आसान, 1 नवंबर से 7 एयरपोर्ट पर शुरू होगा Digi Yatra का ट्रायल; जानिए किसे मिलेगा फायदा

1 नवंबर से 7 बड़े एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का ट्रायल शुरू होगा। जानिए कौन इसका इस्तेमाल कर सकेगा और क्या होंगी शर्तें।

Oct 30, 2026
हवाई किराए पर सरकार का सीधा नियंत्रण नहीं होगा, इमरजेंसी में दखल का अधिकार रहेगा

हवाई किराए पर सरकार का सीधा नियंत्रण नहीं होगा, इमरजेंसी में दखल का अधिकार रहेगा

हवाई किराए के नए नियमों में सामान्य हालात में एयरलाइंस को कीमत तय करने की छूट मिलेगी। आपात स्थिति में सरकार दखल दे सकती है। नियमों को दो हफ्ते में जारी करने की तैयारी है।

Oct 20, 2026
Air India Flight Hijack Alert:फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिग

Air India Flight Hijack Alert:फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिग

Air India flight from Frankfurt to Delhi diverted to Jaipur after receiving a hijack alert signal. All passengers safe, ongoing investigation.

Oct 14, 2026
Amethi News: पत्रकारों पर कार्रवाई के विरोध में एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

Amethi News: पत्रकारों पर कार्रवाई के विरोध में एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

पत्रकारों पर हो रही कार्रवाई और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों को लेकर पत्रकार एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) ने सोमवार को जिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

Oct 13, 2026