मप्र के इंदौर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग, इंजन में आई थी खराबी

मप्र के इंदौर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग, इंजन में आई थी खराबी

By : Swadesh News
मप्र के इंदौर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग, इंजन में आई थी खराबी

इंदौर/भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एअर इंडिया की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट की आपात लैंडिंग हुई। यह आपातकालीन लैंडिंग इंजन में तकनीकी खराबी के चलते कराई गई। इस विमान में 161 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया है। फिलहाल, विमान एयरपोर्ट पर खड़ा है और तकनीकी टीम सुधार कार्य में जुटी हुई है।

एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्‍स-1104) सुबह 6:40 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है और यह सामान्य रूप से 8:15 बजे इंदौर पहुंचती है। हालांकि शुक्रवार सुबह यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय से देर से 8:28 बजे दिल्ली से रवाना हुई। इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे। जब यह विमान इंदौर एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहा था, तभी इसके बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इस स्थिति की जानकारी पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। इसके बाद एटीसी ने एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की घोषणा करते हुए अलर्ट जारी कर दिया। एहतियात के तौर पर रनवे के आसपास फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीम और एम्बुलेंस सहित सभी आवश्यक टीमें तैनात कर दी गईं। पायलट ने स्थिति को कुशलता से संभालते हुए विमान को सुबह 9:51 बजे इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया।

इस बाबत इंदौर एयरपोर्ट के निदेशक विपिनकांत सेठ ने बताया कि ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस के दिल्ली से इंदौर आ रहे विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी। इस पर हमने तमाम एहतियात बरतते हुए इस विमान को सुबह 09:55 बजे इंदौर एयरपाेर्ट पर उतारा। निर्धारित समय के मुताबिक इस विमान को सुबह 09:35 बजे इंदौर हवाई अड्डे पर उतरना था।" उन्होंने बताया कि उड़ान संख्या आईएक्स 1104 वाले इस विमान का चालक दल और इसमें सवार सभी 161 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर में वापसी में एअर इंडिया का यह विमान दिल्ली के लिए रवाना होता है, लेकिन वह उड़ान निरस्त कर दी गई है। विमान की जांच के लिए तकनीकी टीम और इंजीनियर जुट गए हैं।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

हिमाचल के लाहौल स्पीति में घूमने गए इंदौर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रैवलर सोमवार को कोकसर के पास सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में एक शिक्षक और 7 बच्चे घायल हुए, सभी की हालत स्थिर है।

Nov 02, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, पंच परिवर्तन के क्रियान्वयन तथा शाखा विस्तार और दृढ़ीकरण पर होगा विचार-विमर्श

Nov 02, 2026
संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की सौ वर्ष की यात्रा उपहास से अपेक्षा तक पहुँची है। अब संवाद, सामाजिक विश्वसनीयता, समन्वय और मूल वैचारिक अधिष्ठान बनाए रखना उसकी प्रमुख चुनौतियाँ हैं।

Nov 02, 2026