Air India Flight Delay: No AC Chaos

दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया फ्लाइट में हंगामा, घंटों बिना AC के घंटों बैठे यात्री

दिल्ली-इंदौर एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई। यात्रियों को बिना एसी के घंटों बैठना पड़ा, जिससे हंगामा हुआ। रिफंड और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।

By : स्वदेश डेस्क
दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया फ्लाइट में हंगामा, घंटों बिना AC के घंटों बैठे यात्री

 इंदौरः भीषण गर्मी के बीच एअर इंडिया की दिल्ली से इंदौर जाने वाली फ्लाइट में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट AI-2515 को रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। इस दौरान विमान में एयर कंडीशनिंग (AC) बंद होने से यात्री घंटों केबिन में फंसे रहे, जिससे कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

3 घंटे की देरी, फिर भरी उड़ान

यह फ्लाइट रोजाना दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है और 1:45 बजे इंदौर पहुंचती है। लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण उड़ान में करीब 3 घंटे की देरी हुई। पहले इसे शाम 5 बजे तक रवाना होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन आखिरकार फ्लाइट शाम 5:15 बजे रवाना हुई और करीब 6:30 बजे इंदौर पहुंचने का अनुमान लगाया गया।

गेट बदलने से शुरू हुई अफरातफरी

घटनाक्रम की शुरुआत दिल्ली एयरपोर्ट पर गेट बदलने से हुई। बोर्डिंग से पहले दो बार गेट बदला गया, जिससे यात्रियों में भ्रम और अफरातफरी का माहौल बन गया। इसके बाद विमान में बैठाने के बावजूद तकनीकी क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण फ्लाइट को लंबे समय तक रनवे पर खड़ा रखा गया।

यात्रियों ने किया विरोध, रिफंड की मांग

लंबे इंतजार और असुविधा के बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर उतरते ही एअर इंडिया के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है कि देरी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और न ही संतोषजनक जवाब मिला। कई यात्रियों ने सुरक्षा से समझौता और लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिफंड या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। यात्री शालिन जैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एयरलाइन को टैग करते हुए देरी और अव्यवस्था पर सवाल उठाए। वहीं अन्य यात्रियों ने भी फ्लाइट के बार-बार समय बदलने और रद्द होने की शिकायतें साझा कीं।

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर सवाल

इस घटना ने एयरलाइंस की यात्रियों के प्रति जिम्मेदारी और सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीषण गर्मी में बिना एसी के यात्रियों को लंबे समय तक बैठाना गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026