Amethi Crime

Amethi Crime: 15 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा बरामद

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अमेठी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 15 मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।

By : विकास जैन
Amethi Crime: 15 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Amethi Crime: 15 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा बरामद

सूर्यभान द्विवेदी, अमेठी: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अमेठी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 15 मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो सवार आरोपी को दबोच लिया।

तलाशी में तमंचा और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP 32 HT 0370 से जा रहा था। पुलिस के अनुसार, वाहन के आवश्यक दस्तावेज मांगने पर वह नहीं दिखा सका।

2004 से 2026 तक दर्ज हैं 15 मुकदमे

गिरफ्तार आरोपी की पहचान करमजीत उर्फ जिल्लू पुत्र सत्य शरण सिंह निवासी गाजनपुर, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के रूप में हुई है। वह मुकदमा संख्या 173/26 में वांछित था।

हत्या से लेकर एनडीपीएस एक्ट तक के मामले

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2004 से 2026 तक जिले के विभिन्न थानों में कुल 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट का प्रयास, रंगदारी, मारपीट, धमकी, आगजनी, अवैध असलहा रखने और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस ने बरामदगी के संबंध में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।