Amethi Lekhpal Strike Certificates Stuck

Amethi News:अमेठी में लेखपालों के काम ठप, 35 ग्राम पंचायतों में आय निवास और EWS प्रमाण पत्र अटके

अमेठी तहसील की करीब 35 ग्राम पंचायतों में लेखपालों के काम न करने से आय, निवास और EWS प्रमाण पत्र अटक गए हैं। ग्रामीण तहसील के चक्कर काट रहे हैं, एसडीएम ने समीक्षा का भरोसा दिया।

By : संजय चतुर्वेदी
Amethi News:अमेठी में लेखपालों के काम ठप, 35 ग्राम पंचायतों में आय निवास और EWS प्रमाण पत्र अटके

amethi Tehsildar work effected

अमेठी। तहसील क्षेत्र की करीब 35 ग्राम पंचायतों में लेखपालों की कमी और अतिरिक्त प्रभार वाले लेखपालों के आठ सूत्रीय मांगों को लेकर काम नहीं करने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आय, निवास और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। प्रमाण पत्रों के सत्यापन और रिपोर्ट की प्रक्रिया प्रभावित होने से कई आवेदन लंबित पड़े हैं।

अतिरिक्त प्रभार वाले लेखपालों के काम न करने से बढ़ी मुश्किल

तहसील क्षेत्र में लेखपालों की कमी के चलते कई ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार दूसरे लेखपालों को दिया गया है। अतिरिक्त प्रभार वाले लेखपालों के काम नहीं करने के कारण संबंधित ग्राम पंचायतों के लोगों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन और रिपोर्ट का कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे ग्रामीणों को अपने जरूरी दस्तावेज बनवाने में परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों की परेशानी और मांग

ग्रामीण नितिन शुक्ल, ज्ञान प्रकाश, राकेश अग्रहरी, सुनीता, पूजा और राहुल ने बताया कि उन्हें निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की आवश्यकता है, लेकिन संबंधित प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रमाण पत्र समय पर नहीं बनने से छात्रवृत्ति, प्रवेश, सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में परेशानी हो सकती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि लंबित प्रमाण पत्रों का जल्द सत्यापन कराकर उन्हें जारी कराया जाए। साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में लेखपालों की कमी है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि आम लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।

उपजिलाधिकारी ने दिया समीक्षा का भरोसा

इस संबंध में उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र ने बताया कि मामले को लेकर बैठक कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। प्रमाण पत्रों के निस्तारण के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026