आराध्या पोरवाल ने जीती जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025

आराध्या पोरवाल ने जीती जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025

उज्जैन की आराध्या पोरवाल ने चेन्नई में जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 (U-17) जीती। CM मोहन यादव ने दी बधाई, प्रदेश में खुशी की लहर।

By : Swadesh Bhopal
आराध्या पोरवाल ने जीती जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025

उज्जैन की बेटी ने देश-प्रदेश का बढ़ाया मान, मुख्यमंत्री यादव ने दी बधाई

चेन्नई में आयोजित जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 में उज्जैन की 16 वर्षीय खिलाड़ी आराध्या पोरवाल ने गर्ल्स अंडर-17 कैटेगरी का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आराध्या को बधाई देते हुए कहा कि उज्जैन की इस बेटी ने प्रदेश और देश दोनों का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता चेन्नई में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से 150 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में आराध्या ने दिल्ली की शीर्ष वरीय खिलाड़ी को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार फिटनेस, गति और रणनीतिक खेल से दर्शकों का दिल जीता।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा, उज्जैन की बेटी आराध्या पोरवाल ने अपने प्रदर्शन से पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आने वाले समय में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी आराध्या को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। आराध्या जैसी बेटियां हमारे लिए प्रेरणा हैं।

आराध्या की रैंकिंग और उपलब्धियां

आराध्या पोरवाल वर्तमान में ऑल इंडिया अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर हैं। उन्होंने जुलाई 2025 में यह स्थान हासिल किया था और लगातार तीन राष्ट्रीय टूर्नामेंट में सेमीफाइनल या उससे आगे तक पहुंची हैं। उनके कोच संदीप मेनन के अनुसार, आराध्या का अनुशासन और फोकस उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। वह हर मैच में सुधार के साथ उतरती हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। आराध्या ने अब तक अपने स्क्वैश करियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। उनकी उपलब्धियों में एशियन जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप का कांस्य पदक और वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2024 में टॉप-32 में जगह शामिल है।



आराध्या उज्जैन की मूल निवासी

आराध्या उज्जैन की मूल निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली में रह रही हैं। वे दिल्ली में पदस्थ पुलिस के उपायुक्त विक्रम पोरवाल की बेटी हैं। उनकी सफलता पर दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने भी बधाई दी है। परिवार के अनुसार, आराध्या ने महज 10 साल की उम्र में स्क्वैश खेलना शुरू किया था और पिछले छह वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हैं। आराध्या अब एशियन जूनियर स्क्वैश सर्किट 2026 और वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी हैं। उनका लक्ष्य अगले वर्ष भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतना है।

संबंधित सामग्री

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री...

Nov 02, 2026
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को नमन किया।

Nov 01, 2026
Hardeep Singh Puri Nomination: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा राज्यसभा नामांकन

Hardeep Singh Puri Nomination: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा राज्यसभा नामांकन

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपना...

Oct 31, 2026