Hardeep Singh Puri Nomination

Hardeep Singh Puri Nomination: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा राज्यसभा नामांकन

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपना...

By : विकास जैन
Hardeep Singh Puri Nomination: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा राज्यसभा नामांकन

Hardeep Singh Puri Nomination: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा राज्यसभा नामांकन

Hardeep Singh Puri Nomination: मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। सुबह 11:30 बजे मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचकर उन्होंने निर्वाचन अधिकारी को अपना पर्चा सौंपा। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे।

नामांकन से पहले गुरुद्वारे में टेका मत्था

नामांकन दाखिल करने से पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने करुणाधाम आश्रम में पूजा-अर्चना की और इसके बाद अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सुबह 10:15 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के पितृ-पुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। विधानसभा में उनके नामांकन पत्र पर मुख्यमंत्री समेत भाजपा के 10 विधायकों ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए।

क्या बोले सीएम मोहन यादव?

हरदीप सिंह पुरी के पर्चा दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी का मध्य प्रदेश के कोटे से उच्च सदन में जाना प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। यह हमारे लिए दिवाली से पहले मिला एक बड़ा उपहार है। उनके केंद्र में मंत्री रहने और अब एमपी से राज्यसभा सांसद चुने जाने का सीधा फायदा न केवल केंद्र को, बल्कि मध्य प्रदेश के विकास को भी मिलेगा। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी उनका स्वागत करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में हरदीप पुरी ने एमपी को हमेशा प्राथमिकता दी है और उनके अनुभव से प्रदेश की प्रगति को नई गति मिलेगी।

एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

बता दें कि मध्य प्रदेश की यह राज्यसभा सीट केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद रिक्त हुई थी। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने 28 अक्टूबर को हरदीप सिंह पुरी के नाम का ऐलान किया था। इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होना है। हालांकि, विधानसभा में भाजपा के प्रचंड बहुमत को देखते हुए उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। 

संबंधित सामग्री

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों से कांग्रेस की दूरियां बनाए रखने को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

Nov 16, 2026
Bhopal Water: भोपाल के पानी में मिला इंदौर जैसा जानलेवा बैक्टीरिया! 

Bhopal Water: भोपाल के पानी में मिला इंदौर जैसा जानलेवा बैक्टीरिया! 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आम नागरिकों की सेहत को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Nov 15, 2026
MP Outsource Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका! इनकी समाप्त होंगी सेवाएं!

MP Outsource Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका! इनकी समाप्त होंगी सेवाएं!

मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में लंबे समय से कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

Nov 15, 2026
Mother Dairy Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में सांची और अमूल के बाद इस कंपनी का दूध भी हुआ महंगा

Mother Dairy Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में सांची और अमूल के बाद इस कंपनी का दूध भी हुआ महंगा

मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और उपभोक्ताओं के किचन का बजट एक बार फिर गड़बड़ा गया है। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी ने...

Nov 14, 2026
Sanchi Milk Prices Increased: मध्यप्रदेश में अमूल दूध के अब सांची दूध के भी बढ़े दाम

Sanchi Milk Prices Increased: मध्यप्रदेश में अमूल दूध के अब सांची दूध के भी बढ़े दाम

मध्य प्रदेश के आम नागरिकों के लिए महंगाई से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अमूल के बाद अब प्रदेश के सबसे बड़े दुग्ध ब्रांड सांची ने भी...

Nov 13, 2026