VIT सिहोर हॉस्टल में आगजनी और तोड़फोड़, तीन छात्रों की मौत की खबर

VIT सिहोर हॉस्टल में आगजनी और तोड़फोड़, तीन छात्रों की मौत की खबर

By : Swadesh Bhopal
VIT सिहोर हॉस्टल में आगजनी और तोड़फोड़, तीन छात्रों की मौत की खबर

दूषित खाना-पानी से छात्रों की तबीयत बिगड़ी

भोपाल के सीहोर स्थित VIT इंस्टीट्यूट हॉस्टल में बुधवार की रात हड़कंप मच गया। छात्रों ने बताया कि हॉस्टल में खराब खाना और दूषित पानी की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूत्रों के मुताबिक कुछ छात्रों को पीलिया के लक्षण भी दिख रहे हैं। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने अभी तक किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

प्रशासन पर दबाव और धमकियां

छात्रों का आरोप है कि मामले को दबाने के लिए कॉलेज प्रबंधन ने शिकायत करने वाले छात्रों को धमकाया और विरोध करने वालों के साथ मारपीट की। इस पर छात्रों में भारी रोष देखने को मिला और कैंपस का माहौल देर रात बेहद तनावपूर्ण हो गया।

छात्रों का हंगामा और आगजनी

आक्रोशित छात्रों ने हॉस्टल ब्लॉक और प्रशासनिक विंग के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने कैंपस के कुछ हिस्सों में आग भी लगा दी। वहीं, कैंपस में खड़ी एक बस में भी आग लगने की खबर है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

हॉस्टल में हुई घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इससे छात्र और अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है। स्थिति को देखते हुए VIT इंस्टीट्यूट भोपाल प्रशासन ने 30 नवंबर तक सभी छात्रों और स्टाफ के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने यह भी कहा कि छात्रों की स्वास्थ्य जांच और हॉस्टल की सफाई व सुरक्षा पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों की चेतवानी

छात्र और अभिभावक प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हॉस्टल में खाने और पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। छात्रों का कहना है कि अगर आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

संबंधित सामग्री

Gen Alpha Protest: शहडोल में हॉस्टल की बदहाली पर भड़की छात्राएँ; 8KM पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंची

Gen Alpha Protest: शहडोल में हॉस्टल की बदहाली पर भड़की छात्राएँ; 8KM पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंची

शहडोल में छात्रावास की अव्यवस्थाओं से परेशान होकर जेन अल्फा का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 8 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंची और कलेक्टर को भोजन समेत कई समस्याएँ बताईं।

Aug 19, 2026
इंदौर में फिर पानी बना बीमारी की वजह, महावीर नगर में 10 लोग पड़े बीमार

इंदौर में फिर पानी बना बीमारी की वजह, महावीर नगर में 10 लोग पड़े बीमार

इंदौर के महावीर नगर में पीने के पानी में सीवरेज मिलने से स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया। कई परिवारों में उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायतें सामने आई हैं, जबकि जांच के लिए पानी के नमूने भेजे गए हैं।

Jun 16, 2026
VIT यूनिवर्सिटी में 200 से अधिक छात्र बीमार, टाइफाइड की आशंका; प्रशासन ने शुरू की जांच 

VIT यूनिवर्सिटी में 200 से अधिक छात्र बीमार, टाइफाइड की आशंका; प्रशासन ने शुरू की जांच 

सीहोर स्थित VIT यूनिवर्सिटी में 200 से अधिक छात्र बीमार। तेज बुखार और टाइफाइड की आशंका, पानी-भोजन के सैंपल जांच में। प्रशासन सख्त, जांच जारी।

Apr 23, 2026
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी ने फिर ली 54 साल के शख्स की जान

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी ने फिर ली 54 साल के शख्स की जान

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के सेवन से 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत। 15 दिन ICU में चला इलाज, परिजनों ने पेयजल आपूर्ति पर गंभीर सवाल उठाए

Feb 26, 2026
इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी, दो और मौतों से 35 पर पहुंचा आंकड़ा, जांच आयोग गठित

इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी, दो और मौतों से 35 पर पहुंचा आंकड़ा, जांच आयोग गठित

इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से मौत का आंकड़ा 35 पर पहुंच गया है। हाई कोर्ट के आदेश पर जांच आयोग बना है।

Feb 10, 2026