इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी, दो और मौतों से 35 पर पहुंचा आंकड़ा, जांच आयोग गठित

इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी, दो और मौतों से 35 पर पहुंचा आंकड़ा, जांच आयोग गठित

इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से मौत का आंकड़ा 35 पर पहुंच गया है। हाई कोर्ट के आदेश पर जांच आयोग बना है।

By : स्वदेश डेस्क
इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी, दो और मौतों से 35 पर पहुंचा आंकड़ा, जांच आयोग गठित

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से फैली बीमारी का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात 75 वर्षीय शालिग्राम ठाकुर और मंगलवार सुबह दो साल की मासूम रिया की मौत के बाद इस त्रासदी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। लगातार हो रही मौतों से इलाके में डर और गुस्सा दोनों गहराता जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की शुरुआत 26 दिसंबर को हुई थी, जब उल्टी-दस्त से पहली मौत सामने आई। इसके बावजूद समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिससे हालात लगातार बिगड़ते चले गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शुरुआती चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया और प्रशासन की सुस्ती की वजह से कई जिंदगियां चली गईं।

अस्पतालों में अब भी कई मरीज भर्ती

दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग डायरिया, उल्टी और पेट दर्द की चपेट में आए हैं। कई मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इलाके में मौजूद हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि राहत और इलाज की रफ्तार नाकाफी है।

हाईकोर्ट के आदेश पर जांच आयोग गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट के निर्देश पर गठित आयोग की अध्यक्षता एमपी हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुशील कुमार गुप्ता कर रहे हैं।

इन बिंदुओं पर होगी जांच

जांच आयोग यह पता लगाएगा कि पेयजल कैसे और किन कारणों से दूषित हुआ? किस स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही हुई? इस पूरे मामले के लिए कौन जिम्मेदार है? दोषियों पर किस तरह की कार्रवाई बनती है? दूषित पानी का लोगों की सेहत पर क्या असर पड़ा? साथ ही अब तक कितनी जनहानि हुई और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए क्या सुधार जरूरी हैं।

आयोग ने जारी की सूचना

आयोग ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना भी जारी की है। प्रभावित परिवारों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, डॉक्टरों, अस्पतालों, सामाजिक संगठनों, ठेकेदारों, सरकारी अधिकारियों और ऐसे किसी भी व्यक्ति से अपील की गई है, जिसके पास मामले से जुड़ी जानकारी, दस्तावेज या साक्ष्य हों।

आयोग ने कहा है कि आम लोगों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

12 किमी दूर खोला गया जांच आयोग ऑफिस

जिस भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से मौतों और गंभीर बीमारी के मामलों की जांच होनी है, उसी जांच आयोग का कार्यालय इलाके से करीब 12 किलोमीटर दूर खोल दिया गया है। प्रशासन की ओर से आयोग के लिए स्कीम नंबर-140 क्षेत्र में जगह उपलब्ध कराई गई है, जिससे अब पीड़ितों और उनके परिजनों को शिकायत दर्ज कराने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।

भागीरथपुरा से स्कीम-140 तक का यह सफर अब चर्चा और सवालों का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया है या जो खुद बीमारी से जूझ रहे हैं, उनके लिए इतनी दूर जाकर अपनी बात रखना आसान नहीं होगा।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदौर में आज जिला स्तरीय समारोह होगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

Nov 01, 2026
Indore Borewell Ban:  बारिश कमी से बड़ा फैसला;  इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल,  मशीनें भी होंगी जब्त

Indore Borewell Ban: बारिश कमी से बड़ा फैसला; इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल, मशीनें भी होंगी जब्त

इंदौर कलेक्टर ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर निजी बोरिंग पर रोक लगा दी है। अवैध खनन करने पर मशीनें जब्त होंगी और दो साल तक की जेल हो सकती है।b

Oct 27, 2026
Tiger Shroff Firing Case:  इंदौर में छिपा रहा टाइगर श्रॉफ फायरिंग का आरोपी, होटल नहीं अस्पताल बना ठिकाना

Tiger Shroff Firing Case: इंदौर में छिपा रहा टाइगर श्रॉफ फायरिंग का आरोपी, होटल नहीं अस्पताल बना ठिकाना

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के आरोपी प्रांजल ठाकरान को इंदौर से पकड़ा गया है। वह पुलिस से बचने के लिए पांच दिन भाई के अस्पताल में रुका था।<br/>

Oct 25, 2026
Millionaire constable: कॉन्स्टेबल फिरोज खान की संपत्ति 680000000 के पार, महिला मित्र के नाम भी करोड़ों की जमीन

Millionaire constable: कॉन्स्टेबल फिरोज खान की संपत्ति 680000000 के पार, महिला मित्र के नाम भी करोड़ों की जमीन

लोकायुक्त जांच में निलंबित आरक्षक फिरोज खान की 51 संपत्तियां सामने आईं, बाजार कीमत 68 करोड़ पार। देवास के राजोदा में महिला मित्र के नाम 2.30 करोड़ की जमीन मिली।

Oct 24, 2026