अटल पेंशन योजना 2031 तक जारी, PM मोदी की कैबिनेट में कई खास फैसले

अटल पेंशन योजना 2031 तक जारी, PM मोदी की कैबिनेट में कई खास फैसले

अटल पेंशन योजना 2031 तक जारी, SIDBI को 5000 करोड़ मिले, MSME को रोजगार और आर्थिक सुरक्षा का बड़ा फायदा।

By : स्वदेश डेस्क
अटल पेंशन योजना 2031 तक जारी, PM मोदी की कैबिनेट में कई खास फैसले

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इनमें से दो ऐसे फैसले हैं जो आम लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। सबसे बड़ी खबर यह है कि अटल पेंशन योजना (एपीवाई) को वित्त वर्ष 2030-31 तक बढ़ाने की मंजूरी मिली है। यह योजना खासतौर पर उन लाखों असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए है, जिन्हें बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा की जरूरत होती है।

कैबिनेट ने न सिर्फ अटल पेंशन योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया, बल्कि इसके प्रचार, जागरूकता और विस्तार से जुड़ी गतिविधियों के लिए अतिरिक्त फंडिंग सपोर्ट को भी मंजूरी दी है। साथ ही, योजना को भविष्य में टिकाऊ बनाए रखने के लिए जरूरी गैप फंडिंग जारी रखने का भी फैसला हुआ है, जिससे लाभार्थियों को मिलने वाली गारंटीड पेंशन पर कोई असर न पड़े।

पेंशन योजना से 8 करोड़ से अधिक लोग जुड़े

2015 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक लगभग 8.66 करोड़ लोगों ने जुड़कर अपनी बुढ़ापे की चिंता कम की है। अब सरकार इस योजना को और मजबूत बनाना चाहती है ताकि और भी ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। योजना के प्रचार-प्रसार और जागरूकता बढ़ाने के लिए भी ज्यादा फंडिंग मिलेगी, जिससे यह योजना दूर-दराज के इलाकों में भी पहुंचेगी।

इसी कैबिनेट बैठक में सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को लेकर भी एक अहम फैसला किया। छोटे उद्योगों को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिडबी (SIDBI) को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने को मंजूरी दी गई है। यह राशि वित्तीय सेवा विभाग के माध्यम से तीन चरणों में दी जाएगी-

2025-26 में 3,000 करोड़ रुपये

2026-27 और 2027-28 में 1,000-1,000 करोड़ रुपये

इस पूंजी से सिडबी की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और वह अधिक संख्या में एमएसएमई को कर्ज उपलब्ध करा सकेगा। सरकार का अनुमान है कि इससे सिडबी की मदद पाने वाले एमएसएमई की संख्या 76.26 लाख से बढ़कर 1.02 करोड़ तक पहुंच सकती है। यानी करीब 25.74 लाख नए एमएसएमई को सीधा लाभ मिलेगा।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, कानपुर-कबरई फोरलेन से बुंदेलखंड की रफ्तार होगी तेज

मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, कानपुर-कबरई फोरलेन से बुंदेलखंड की रफ्तार होगी तेज

मोदी कैबिनेट ने कानपुर से कबरई के बीच 242 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट से बुंदेलखंड में यात्रा का समय घटकर 1.5 घंटे रह जाएगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद

Jul 01, 2026
वैश्विक संकट के दौर में मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व

वैश्विक संकट के दौर में मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व

वैश्विक संकट और युद्ध के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक स्थिरता, आत्मनिर्भरता और तेज विकास का नया मॉडल पेश किया है।

May 23, 2026
सेवा तीर्थ में मोदी कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला: केरल का नाम बदलकर हुआ ‘केरलम’

सेवा तीर्थ में मोदी कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला: केरल का नाम बदलकर हुआ ‘केरलम’

केंद्रीय कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। मलयालम पहचान से जुड़े इस फैसले के बाद संविधान में संशोधन की प्रक्रिया शुरू होगी।

Feb 24, 2026