विहिप के प्रांत संगठन मंत्री पर जानलेवा हमला, केंद्रीय महामंत्री ने बताया निंदनीय

विहिप के प्रांत संगठन मंत्री पर जानलेवा हमला, केंद्रीय महामंत्री ने बताया निंदनीय

By : स्वदेश डेस्क
विहिप के प्रांत संगठन मंत्री पर जानलेवा हमला,  केंद्रीय महामंत्री ने बताया निंदनीय

विदिशा। जिले के मुरवास जिले में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव समेत हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम समुदाय के सैंकड़ों लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया. बीते दिनों मुरवास के दबंग वन माफिया फ़क़ीर मोहम्मद ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दलित सरपंच आशादेवी के पति संतराम बाल्मिकी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी. प्रान्त संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव के साथ विहिप एवं हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान मुरवास में 500 से ज्यादा की संख्या में मुसलमानों ने गाड़ियों को घेरकर हमला किया. विहिप के पदाधिकारियों को पुलिस की सुरक्षा में थाने लाया गया, उसके बाद भी बड़ी संख्या में भीड़ ने पुलिस थाने को घेरे रखा. इस दौरान भड़काऊ नारेबाजी भी की गयी.

प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू -

घटना के बाद बड़ी संख्या में आस पास के गांवों से विधर्मी भीड़ जमा हो गयी थी, जिससे किसी तरह विहिप और हिन्दू जागरण मंच के नेताओं को बचाया जा सका. पुलिस के समझाने के बाद भी भीड़ शांत होने को तैयार नहीं थी. इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है.

विहिप ने जारी किया बयान - 

घटना के बाद विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने बयान जारी कर के कहा कि "विदिशा में वाल्मीकि समाज से जुड़ीं सरपंच के पति श्री संतराम धौलपुरिया की इस्लामिक जिहादियों द्वारा हत्या व उनसे मिलने गए विहिप पदाधिकारियों पर पत्थरों व गोलियों से हमला बेहद निंदनीय है। घटना ने मीम और भीम के नारे लगाने वालों की भी पोल खोल दी है."

विश्व हिन्दू परिषद्, मध्यभारत द्वारा भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की निंदा की गयी, विज्ञप्ति में स्थानीय हिन्दू परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई. विहिप मध्यभारत प्रान्त ने अपने विज्ञप्ति में कहा है कि " इस घटना से आप सभी समझ सकते है कि जब बाहर से आने वालों पर ये हमला कर सकते हैं, तो इस क्षेत्र के हिंदूओ की स्थिति कितनी भयावह होगी। प्रान्त मंत्री पप्पू वर्मा जी ने कहा कि यह घटना बहुत ही गम्भीर है, प्रशासन तुरंत हमला करने वालों पर कार्यवाही करे। वर्मा जी ने चेतावनी देते हुये कहा कि इस घटना पर प्रशासन तुरंत कार्यवाही करें, वर्ना हिन्दू समाज स्वयं उत्तर देगा। साथ ही वहां के वाल्मीकि समाज के बंधुओं को सुरक्षा प्रदान की जाए।"

क्या है पूरा मामला ? 

विदिशा जिले की लटेरी तहसील के अंतर्गत आने वाले मुरवास गांव में दबंग वन माफियाओं ने दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले संतराम बाल्मीकि की ट्रैक्टर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी थी। संतराम बीते वर्षों से लगातार इन मुस्लिम वन माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे जिससे आक्रोशित माफियाओं ने भरी दोपहर में संतराम बाल्मीकि की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी।

हत्या की खबर लगते ही सिरोंज सहित लटेरी के कई समाजिक संगठनों के लोग मुरवास पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर डाला। गौरतलब है कि वनभूमि पर माफियाओं सहित वनविभाग का संरक्षण प्राप्त माफियाओं के द्वारा हजारों बीघा पर मुरवास क्षेत्र में भारी अतिक्रमण पसरा हुआ है। वन विकास निगम की मिलीभगत के चलते माफियाओं पर कोई ठोस कार्यवाही नही होने के कारण वन प्रेमी सरपंच पति सन्तराम की जघन्य हत्या कर दी गई।

संबंधित सामग्री

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

मध्यप्रदेश के गांवों में स्वामित्व योजना के तहत 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। छिंदवाड़ा 74 हजार 2 रजिस्ट्रियों के साथ सबसे आगे है।

Nov 04, 2026
दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले कलेक्टर और एसपी को कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। अवैध शराब, कार्बाइड गन और खाद की किल्लत पर सख्ती के आदेश हुए।

Nov 04, 2026
होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026