पश्चिम बंगाल बाबरी मस्जिद विवादः नींव डालने के विरोध की गूंज भोपाल तक पहुंची, हिंदू संगठनों का

पश्चिम बंगाल बाबरी मस्जिद विवादः नींव डालने के विरोध की गूंज भोपाल तक पहुंची, हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल से शुरू हुआ बाबर के नाम पर मस्जिद के निर्माण का विवाद अब एमपी की राजधानी भोपाल तक पहुंच गया है। यहां मंगलवार के दिन हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओं मंच ने जोरदार प्रदर्शन किया है।

By : स्वदेश डेस्क
पश्चिम बंगाल बाबरी मस्जिद विवादः नींव डालने के विरोध की गूंज भोपाल तक पहुंची, हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन

भोपालः टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर के दिन भारी सुरक्षा के बीच आखिरकार बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखी थी। इसके बाद से ही देश में इसका विरोध होने लगा था। कई जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि इसके बाद भी शिलान्यास किया गया। इसके चलते इसके विरोध की गूंज एमपी तक पहुंच गई है। अशोकनगर जिले के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

दअरसल, पश्चिम बंगाल में बाबरी जैसी मस्जिद के निर्माण को लेकर मंगलवार के दिन भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। उन्होंने बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

अब्दुल कलाम या अशफाकउत्ला के नाम पर बनाएं

बाबर के नाम से बनाई जा रही बाबरी मस्जिद के नाम पर लोगों को आपत्ति है। विरोध कर रहे संगठने के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि अगर मस्जिद बनानी है तो अब्दुल कलाम या अशफाकलउल्ला के नाम पर बनाएं। लेकिन, बाबर के नाम पर मस्जिद बर्दाश्त नहीं है।

बाबर शौचालय के पोस्टर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखने के लेकर हो प्रदर्शन में कार्यकर्ता 'बाबर शौचालय' लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे। इन पोस्टरों को सार्वजनिक शौचालय पर लगाने का प्रयास किया गया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने पोस्टर जब्त किया। पोस्टर जब्त करने के दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

अशोकनगर में बीजेपी नेता ने शौचालय पर चिपकाया था पोस्टर

आपको बता दें कि भोपाल में विरोध के एक दिन पहले अशोक नगर में बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने का विवाद पहुंचा था। तब यहां बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने शहर के बायपास रोड किनारे एक सार्वजनिक शौचालय का नाम 'बाबर शौचालय' रख दिया। इतना ही नहीं उस पर पट्टी भी चिपका दी थी।

संबंधित सामग्री

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Oct 29, 2026
MP BJP Core Group Meeting: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, लिए ये बड़े फैसले

MP BJP Core Group Meeting: भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म, लिए ये बड़े फैसले

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर BJP कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल..

Oct 26, 2026
Gwalior Madrasa Dispute: नियम विरुद्ध कैसे चल रहा था मदरसा, किसका था संरक्षण? गड़बड़ी की जांच शुरू

Gwalior Madrasa Dispute: नियम विरुद्ध कैसे चल रहा था मदरसा, किसका था संरक्षण? गड़बड़ी की जांच शुरू

ग्वालियर के दारुल कुरान मदरसे में जमीन, निर्माण और फंड को लेकर जांच शुरू हो गई है। प्रशासन राजस्व रिकॉर्ड खंगाल रहा है और नगर निगम निर्माण की अनुमति भी परखेगा।

Oct 26, 2026
MP News: MP में मोहन सरकार का बड़ा एक्शन: 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

MP News: MP में मोहन सरकार का बड़ा एक्शन: 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को लेकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बड़ा कदम उठाया है।

Oct 25, 2026