Shivpuri 6 deaths Two Sister jumped into a well

Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

शिवपुरी में दो अलग अलग घटनाओं में सगी बहनों अंजली और सीता रावत समेत 6 लोगों की कुएं में मौत हो गई। पति की मौत के बाद अंजली तनाव में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

By : संजय चतुर्वेदी
Shivpuri News: शिवपुरी में दो बहनों की कुएं में डूबने से मौत; 6 जानें गईं, पूरे इलाके में मातम

Shivpuri 6 People Death into well

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में  दो घटनाओं में 6 लोगों की जान चली गई। दोनों में मरने वाली महिलाएं सगी बहनें थीं और दोनों के साथ उनके बच्चे भी थे। एक के बाद एक आई इन खबरों से बैराड़ इलाके और आसपास के गांवों में मातम पसरा है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है।

पहले गुंगरगांव में हादसा हुआ

पहली घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के गुंगरगांव की है। यहां 35 साल की अंजली रावत ने अपनी तीन बेटियों को कुएं में धकेल दिया। इसके बाद वह 6 साल के बेटे प्रशांत को लेकर खुद भी कुएं में कूद गई। राहत की बात यह रही कि सबसे बड़ी बेटी मोनिका किसी तरह खुद को और अपनी दो छोटी बहनों को बचाने में कामयाब रही। वह दौड़कर घर पहुंची और परिवार वालों को सब बताया। परिजन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अंजली और प्रशांत को बाहर निकाला। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

डेढ़ महीने पहले उजड़ा था परिवार

परिजनों के मुताबिक करीब डेढ़ महीने पहले अंजली के पति धर्मवीर रावत की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके बाद अंजली गहरे मानसिक तनाव में रहने लगी थी। परिवार का मानना है कि इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया।

सेसाई गांव में सगी बहन के साथ भी वही दर्दनाक अंत

दूसरी घटना सेसाई गांव से जुड़ी है। इसे पहली घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। अंजली की सगी बहन 40 साल की सीता रावत को अपने तीन बच्चों राखी,प्रियंका और श्लोक के साथ खोनकर गांव के एक खेत में गई थीं। राखी 14 साल की, प्रियंका 11 साल की और श्लोक 6 साल का था। शाम करीब 6 बजे तक जब कोई घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उन्हें ढू़ढने निकले।

तलाश के दौरान एक कुएं के पास चप्पलें दिखीं और पानी में एक बच्चे का शव नजर आया। सूचना पर पुलिस पहुंची और रात करीब 11 बजे रेस्क्यू कर सीता और उनके तीनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए।

गर्भ में पल रहे बच्चे की भी गई जान

पुलिस के अनुसार सीता 8 महीने की गर्भवती थीं। हादसे में उनके गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई। रिश्तेदारों का कहना है कि दोनों बहनों में बहुत गहरा लगाव था और वे हर सुख दुख में एक दूसरे के साथ खड़ी रहती थीं। उनके मुताबिक अंजली की मौत के बाद सीता ने यह कदम उठाया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026