बहराइच नाव हादसा: सीएम योगी ने पीड़ित परिवारों को दी राहत, बोले- सरकार हर कदम पर उनके साथ

बहराइच नाव हादसा: सीएम योगी ने पीड़ित परिवारों को दी राहत, बोले- सरकार हर कदम पर उनके साथ

By : Swadesh Bhopal
बहराइच नाव हादसा: सीएम योगी ने पीड़ित परिवारों को दी राहत, बोले- सरकार हर कदम पर उनके साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बहराइच में नाव दुर्घटना में अपनों को खोने वाले पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें चार-चार लाख रुपये की राहत राशि के चेक सौंपे।

सरकार हर कदम उनके साथ-सीएम

इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि हर कदम पर उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एक माह के भीतर भरथापुर के सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किया जाए। इसके लिए 21 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

हवाई सर्वेक्षण और पुनर्वास की व्यवस्थाएं

सीएम योगी ने कहा कि विस्थापन के दौरान प्रत्येक परिवार को धनराशि, जमीन और आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और प्रभावित गांव का नाम लेकर कॉलोनी विकसित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बहराइच के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जोखिमग्रस्त परिवारों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि नई कॉलोनियों में बिजली, पानी, सड़क और आवास जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से हो सके।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे साथ

मुलाकात के दौरान सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, सांसद करण भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रिजेश पांडेय, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, बलहा विधायक सरोज सोनकर, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और भाजपा नेता माधुरी सिंह त्रिपाठी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

पुनर्वास एक माह के भीतर पूरा होगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्होंने इस हादसे में अपने परिजन खोए हैं, उनके दुख की घड़ी में सरकार संवेदना और सहयोग के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास एक माह के भीतर पूरा कर दिया जाएगा और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

संबंधित सामग्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

उत्तर प्रदेश में चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को पुलिस, PAC, होमगार्ड, वन और कारागार विभाग में 20% आरक्षण मिलेगा। भर्ती परीक्षा के बिना नियुक्ति की तैयारी है।

Nov 03, 2026
Katarniaghat Sanctuary: पर्यटकों के लिए खुले कतर्नियाघाट अभ्यारण के द्वार, शुरू हुआ पर्यटन

Katarniaghat Sanctuary: पर्यटकों के लिए खुले कतर्नियाघाट अभ्यारण के द्वार, शुरू हुआ पर्यटन

तराई के घने जंगलों, कलकल बहती नदियों और दुर्लभ वन्यजीवों की अनूठी दुनिया को करीब से देखने का इंतजार खत्म हो गया है।

Nov 02, 2026
Cyclone Murasu: आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान ‘मुरासु’ , MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Cyclone Murasu: आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान ‘मुरासु’ , MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

चक्रवात मुरासु के 2-3 नवंबर के बीच आंध्र तट से टकराने की आशंका है। 110 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ 9 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

Nov 02, 2026
UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हुई। उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 4482.19 करोड़ रुपये पहुंचे, देश में 9.34 करोड़ किसान लाभान्वित।

Oct 30, 2026