Dewas Bee Attack

Dewas Bee Attack: देवास में मधुमक्खियों का जवारा विसर्जन के दौरान हमला, 40 घायल

मध्य प्रदेश के देवास जिले के राजोदा गांव में मंगलवार की सुबह जवारा विसर्जन के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब मधुमक्खियों के...

By : विकास जैन
Dewas Bee Attack: देवास में मधुमक्खियों का जवारा विसर्जन के दौरान हमला, 40 घायल

Dewas Bee Attack: देवास में मधुमक्खियों का जवारा विसर्जन के दौरान हमला, 40 घायल

Dewas Bee Attack: मध्य प्रदेश के देवास जिले के राजोदा गांव में मंगलवार की सुबह जवारा विसर्जन के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है।

कैसे भड़कीं मधुमक्खियां?

खबरों के अनुसार हादसा मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे राजोदा गांव में हुआ, जहां करीब 200 से अधिक लोग जवारा विसर्जन के लिए पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान कुछ लोग एक कुएं में नहाने के लिए कूदे तो पानी के छींटे कुएं के ऊपर लगे पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों के छत्ते पर पहुंच गया। जिसमें बाद मधुमक्खियां भड़क गईं और मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया।

जान बचाने 2 KM तक भागे लोग

बताया जा रहा है कि पहले तो लोगों को लगा की मधुमक्खियां शांत हो जाएंगी, लेकिन हमला तेज होने के चलते लोग अपनी जान बचाने के करीब 2 किलोमीटर तक भागे। कई लोगों ने तो अपने आप को जाल ओढ़ाकर बचाया। 

एक युवक की हालत गंभीर 

खबरों के अनुसार अस्पताल लाए गए 11 घायलों में से एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उसके शरीर से 200 से अधिक डंक निकाले और उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया है। मधुमक्खियों के हमले में करीब 40 लोग घायल हो गए है। 

संबंधित सामग्री

Retired IAS Ramesh Thete: रिटायर्ड IAS रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार, भोपाल ला रही पुलिस

Retired IAS Ramesh Thete: रिटायर्ड IAS रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार, भोपाल ला रही पुलिस

मध्य प्रदेश के चर्चित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के एक मामले में नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Oct 29, 2026
MP Outsourced Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन पर सवाल, कम सैलरी मिलने का दावा 

MP Outsourced Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन पर सवाल, कम सैलरी मिलने का दावा 

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है।

Oct 21, 2026
Gwalior Truck Accident: CM मोहन ने की घायलों से मुलाकात, दिए फ्री इलाज के निर्देश

Gwalior Truck Accident: CM मोहन ने की घायलों से मुलाकात, दिए फ्री इलाज के निर्देश

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक ट्रक हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्वालियर पहुंचे और जयारोग्य अस्पताल जाकर घायल...

Oct 19, 2026
Bhopal Swadeshi Mela 2026: भोपाल में सजेगा स्वदेशी मेला, मिलेंगे हस्तशिल्प और देशी उत्पाद

Bhopal Swadeshi Mela 2026: भोपाल में सजेगा स्वदेशी मेला, मिलेंगे हस्तशिल्प और देशी उत्पाद

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों, बुनकरों को एक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी भोपाल में 23 अक्टूबर से 12 दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है।

Oct 12, 2026
CM Mohan Yadav Narsinghpur: नरसिंहपुर को सीएम मोहन ने दी करोड़ों की सौगात, पशुपालकों पर बड़ा ऐलान 

CM Mohan Yadav Narsinghpur: नरसिंहपुर को सीएम मोहन ने दी करोड़ों की सौगात, पशुपालकों पर बड़ा ऐलान 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को नरसिंहपुर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कई विकास कार्यों की सौगात दी।

Oct 11, 2026