Gwalior Truck Accident

Gwalior Truck Accident: CM मोहन ने की घायलों से मुलाकात, दिए फ्री इलाज के निर्देश

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक ट्रक हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्वालियर पहुंचे और जयारोग्य अस्पताल जाकर घायल...

By : विकास जैन
Gwalior Truck Accident: CM मोहन ने की घायलों से मुलाकात, दिए फ्री इलाज के निर्देश

Gwalior Truck Accident: CM मोहन ने की घायलों से मुलाकात, दिए फ्री इलाज के निर्देश

Gwalior Truck Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक ट्रक हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्वालियर पहुंचे और जयारोग्य अस्पताल जाकर घायल हुए श्रद्धालुओं से मुलाकात की। सीएम ने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उन्हें मिल रही चिकित्सकीय सुविधाओं की पूरी जानकारी ली।

दिए मुफ्त इलाज के निर्देश

अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री यादव ने निर्देश दिए कि सभी घायलों का इलाज पूरी तरह निःशुल्क होना चाहिए। सीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकांश घायलों की स्थिति में सुधार बताया गया है, हालांकि गंभीर रूप से घायल एक-दो मरीजों पर विशेष डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही है।

होगी एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था 

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बीती रात बेहद दुखद घटना घटी है। हम घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर घायल की जान बचाई जाए और उन्हें श्रेष्ठ उपचार मिले। यदि आवश्यकता पड़ी, तो मरीजों को एयर एम्बुलेंस के जरिए भी शिफ्ट करने की व्यवस्था की जाएगी।

उच्चस्तरीय जांच के आदेश

घटना को लेकर सीएम ने कहा कि सरकार हर नागरिक के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ी है। इस पूरे हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले या नियमों को ताक पर रखने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

Retired IAS Ramesh Thete: रिटायर्ड IAS रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार, भोपाल ला रही पुलिस

Retired IAS Ramesh Thete: रिटायर्ड IAS रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार, भोपाल ला रही पुलिस

मध्य प्रदेश के चर्चित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के एक मामले में नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Oct 29, 2026
MP Outsourced Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन पर सवाल, कम सैलरी मिलने का दावा 

MP Outsourced Employees: MP के आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन पर सवाल, कम सैलरी मिलने का दावा 

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है।

Oct 21, 2026
Dewas Bee Attack: देवास में मधुमक्खियों का जवारा विसर्जन के दौरान हमला, 40 घायल

Dewas Bee Attack: देवास में मधुमक्खियों का जवारा विसर्जन के दौरान हमला, 40 घायल

मध्य प्रदेश के देवास जिले के राजोदा गांव में मंगलवार की सुबह जवारा विसर्जन के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब मधुमक्खियों के...

Oct 20, 2026
Bhopal Swadeshi Mela 2026: भोपाल में सजेगा स्वदेशी मेला, मिलेंगे हस्तशिल्प और देशी उत्पाद

Bhopal Swadeshi Mela 2026: भोपाल में सजेगा स्वदेशी मेला, मिलेंगे हस्तशिल्प और देशी उत्पाद

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों, बुनकरों को एक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी भोपाल में 23 अक्टूबर से 12 दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है।

Oct 12, 2026
CM Mohan Yadav Narsinghpur: नरसिंहपुर को सीएम मोहन ने दी करोड़ों की सौगात, पशुपालकों पर बड़ा ऐलान 

CM Mohan Yadav Narsinghpur: नरसिंहपुर को सीएम मोहन ने दी करोड़ों की सौगात, पशुपालकों पर बड़ा ऐलान 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को नरसिंहपुर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कई विकास कार्यों की सौगात दी।

Oct 11, 2026