Betul Toxic Herbal Drink Kills 2 Five Critical

बैतूल में शराब छुड़ाने के नाम पर पिलाया जहरीला काढ़ा, 2 की मौत, 5 की हालत गंभीर

बैतूल में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाए गए जड़ी-बूटी के घोल से 2 लोगों की मौत हो गई। 5 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

By : संजय चतुर्वेदी
बैतूल में शराब छुड़ाने के नाम पर पिलाया जहरीला काढ़ा, 2 की मौत, 5 की हालत गंभीर

Man Ill in Betul

 बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में बुधवार को शराब की लत छुड़ाने के नाम पर 7 लोगों को जहरीला जूस पिलाया गया। जड़ी-बूटी का घोल पीने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

100 रुपये में तीन गिलास काढ़ा, 21 दिन में लत छुड़ाने का दावा

अस्पताल में भर्ती रामदास ने बताया कि ओझा परते नाम के तांत्रिक ने 21 दिन में शराब की लत छुड़ाने का दावा किया था। उसने तीन गिलास काढ़ा पिलाया और इसके बदले 100 रुपये भी लिए। काढ़ा पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मृतक के भाई ने बताया, आधे घंटे बाद आने लगे चक्कर

मृतक संजय के भाई ने बताया कि उन्हें पता चला था कि पाठाखेड़ा में राजा की बैठक नाम की जगह पर शराब छुड़ाने का इलाज किया जाता है। इसके बाद वे वहां पहुंचे। उस समय करीब 400 से 500 लोग मौजूद थे। पूजा-पाठ के बाद उन्हें लाल रंग का दवा जैसा घोल दो गिलास पीने के लिए दिया गया। उन्होंने इसे जड़ी-बूटी का काढ़ा समझकर पी लिया। घोल पीते समय पेट में तेज जलन होने लगी। करीब आधे घंटे बाद चक्कर आने लगे और उल्टियां शुरू हो गईं। वे करीब एक घंटे तक वहीं उल्टियां करते रहे। उन्होंने बताया कि तीन लोगों ने यह घोल पीया था।  लौटते समय उनके छोटे भाई संजय को घबराहट होने लगी। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बीमार मोहन बोले, गांव वालों के कहने पर गए थे

बीमार मोहन अमरूते ने बताया कि उनके गांव से एक-दो लोग पहले भी वहां गए थे। गांव के लोगों ने कहा था कि दवा पीने से शराब छूट जाती है। इसी वजह से वे भी गए थे। वहां गिलास में दवा पिलाई गई। अभी भी उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा है और चक्कर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव से 10 से 15 लोग थे, लेकिन वहां बहुत भीड़ थी।

पांचों मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज

घटना के बाद पांचों बीमार लोगों को चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा के मुताबिक जहर का असर कम करने के लिए मरीजों का स्टमक वॉश किया गया। इसके बाद आईवी फ्लूड देकर इलाज शुरू किया गया। हालत गंभीर होने पर पांचों मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। एसडीएम अभिजीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों का हाल जाना।

लिक्विड और जड़ी-बूटी का चूरा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना के मुताबिक पुलिस ने मौके से पिलाया गया लिक्विड और जमरास की जड़ का चूरा जब्त किया है। इनके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही घोल में मौजूद जहरीले तत्वों और मौतों की असली वजह स्पष्ट होगी। पुलिस ने मामले में भगत रमेश उइके, ओझा परते और शरद कवड़े को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

संबंधित सामग्री

IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

IAS Promotion: छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का प्रमोशन: सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

<br/>छत्तीसगढ़ में 4 आईएएस अफसरों को प्रमोशन मिला। सुबोध सिंह और निहारिका बारिक अपर मुख्य सचिव बने, रोहित यादव और कमलप्रीत सिंह प्रमुख सचिव।<br/>

Nov 19, 2026
PUC Rules Change: पीयूसी के नियम बदले: नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी BS-1, 2, 3 को हर 3 महीने में जांच

PUC Rules Change: पीयूसी के नियम बदले: नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी BS-1, 2, 3 को हर 3 महीने में जांच

केंद्र सरकार ने पीयूसी के नियम बदले। नई BS-6 गाड़ी को 3 साल की छूट, पुरानी गाड़ियों को हर 3 महीने में जांच। देखें पूरी सूची।

Nov 19, 2026
भोपाल मंडल के यात्रियों को राहत: दानापुर और हड़पसर जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें हिरदाराम नगर व भोपाल में रुकेंगी

भोपाल मंडल के यात्रियों को राहत: दानापुर और हड़पसर जाने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें हिरदाराम नगर व भोपाल में रुकेंगी

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 20-21 नवंबर को दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। दानापुर वाली हिरदाराम नगर और हड़पसर वाली भोपाल में रुकेगी। देखें टाइमिंग।

Nov 19, 2026
Hotel Irregularities: कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान, खाद्य विभाग ने की ये मांग

Hotel Irregularities: कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान, खाद्य विभाग ने की ये मांग

कोरबा के होटल हेरिटेज इन के किचन में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान मिला। खाद्य विभाग ने लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा की, फूडियो को 7 दिन बंद का नोटिस।

Nov 19, 2026
PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

फिक्की के 100वें अधिवेशन में पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से पूछा कि टैक्स कटौती के बाद सैलरी और नौकरियां क्यों नहीं बढ़ीं। जानिए पूरा भाषण।<br/>

Nov 19, 2026