India vs NZ 4th ODI India All Out for 89 Runs

India VS New Zealand: चौथे मुकाबले में भारत की 244 रनों से करारी हार; न्यूजीलैंड ने 89 रन पर ढेर की टीम

न्यूजीलैंड के बे ओवल में खेले गए चौथे वनडे में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया। टीम इंडिया 89 रन पर सिमटी, रोहित, कोहली और अय्यर खाता नहीं खोल पाए।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
India VS New Zealand: चौथे मुकाबले में भारत की 244 रनों से करारी हार; न्यूजीलैंड ने 89 रन पर ढेर की टीम

New Zealand defeat India 244 runs 4th odi

क्रिकेट। भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथे वनडे में टीम इंडिया को बेहद शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। माउंट मॉन्गानुई के बे ओवल मैदान पर न्यूज़ीलैंड ने भारत को 244 रन के भारी अंतर से मात दी। 334 रन के लक्ष्य के सामने भारतीय बल्लेबाज़ 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सके और पूरी टीम 89 रन पर ऑलआउट हो गई।

यंग का शतक और हेनरी की गेंदबाज़ी ने पलटा मैच

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने 333 रन का मज़बूत स्कोर खड़ा किया। इस पारी की जान रहे विल यंग, जिन्होंने 125 रन की शानदार पारी खेली। भारतीय गेंदबाज़ उन्हें रोकने में नाकाम रहे और मेज़बान टीम ने बड़ा स्कोर बोर्ड पर टांग दिया। जवाब में भारत की शुरुआत इससे बुरी नहीं हो सकती थी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर तीनों बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। देखते ही देखते चार विकेट जल्दी गिर गए और टीम फिर संभल नहीं पाई। न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ मैट हेनरी ने 6 विकेट झटककर भारतीय बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। पूरी पारी में ईशान किशन सबसे ज़्यादा 27 रन बना सके। अक्षर पटेल और नमन धीर ने 21 रन की पारी खेली, लेकिन ये रन हार का अंतर कम करने के लिए काफ़ी नहीं थे।

वनडे इतिहास में पहली बार भारत के साथ ऐसा हुआ

इस हार के साथ भारतीय टीम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया। वनडे इतिहास में यह पहला मौका है, जब भारत ने बिना कोई रन बनाए अपने शुरुआती तीन विकेट गंवाए। वनडे में यह पांचवां मौका है जब किसी टीम के पहले तीन बल्लेबाज़ खाता नहीं खोल सके। इससे पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया भी इस सूची में शामिल हो चुके हैं।

रोहित और कोहली के नाम दर्ज हुए अनचाहे आंकड़े

बता दें कि इस मैच में रोहित और कोहली के खाते में भी कुछ ऐसे आंकड़े आ गए, जिन्हें वे शायद याद नहीं रखना चाहेंगे। रोहित शर्मा वनडे में 18वीं बार शून्य पर आउट हुए। इसके साथ ही उन्होंने युवराज सिंह की बराबरी कर ली। विराट कोहली 20वीं बार वनडे में शून्य पर लौटे और सचिन तेंदुलकर के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 2010 के बाद यह सिर्फ़ दूसरा मौका है, जब रोहित और कोहली दोनों एक ही वनडे में शून्य पर आउट हुए।

सीरीज़ का अगला मुकाबला

पांच मैचों की सीरीज़ में भारत अब भी 2 के मुकाबले 1 से आगे है। सीरीज़ का आखिरी और पांचवां वनडे भी बे ओवल में ही खेला जाएगा, जहां भारत को इस हार से उबरकर वापसी करनी होगी।

संबंधित सामग्री

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026
Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने किसानों को राहत देते हुए कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वालों को भी कृषक उन्नति योजना में अंतर की राशि मिलेगी। यह व्यवस्था हर साल रहेगी।

Nov 15, 2026